Weather: बेंगलुरु में भारी बारिश से जन-जीवन प्रभावित, 1 की मौत, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। देश के कई राज्यों से मानसून विदा हो गया है लेकिन कई राज्य अभी भी भारी बारिश की चपेट में हैं। सोमवार से कर्नाटक में भारी बारिश हो रही है। राजधानी बेंगलुरु के कई इलाके तो पूरी तरह से जलमग्न हो गए है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। यहां के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर जलभराव हो जाने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना भी करना पड़ा।

Recommended Video

    Weather: भारी बारिश से Bengaluru में जन-जीवन प्रभावित, कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी | वनइंडिया हिंदी
    बेंगलुरु में भारी बारिश से जन-जीवन प्रभावित

    बेंगलुरु में भारी बारिश से जन-जीवन प्रभावित

    तो वहीं बेंगलुरु के कोनप्पना अग्रहारा थाना क्षेत्र के एक घर में पानी भर जाने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बात की जानकारी डॉ संजीव एम पाटिल, पुलिस उपायुक्त ने मीडिया को दी है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।

     भारी बारिश, गरज और बिजली की आशंका

    भारी बारिश, गरज और बिजली की आशंका

    मौसम विभाग ने आज भी बेंगलुरु में भारी बारिश, गरज और बिजली की आशंका व्यक्त की है और इस वजह से यहां अलर्ट जारी है। आईएमडी ने आज से लेकर 14 अक्टूबर तक केरल और माहे में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है।

     उत्तर-पश्चिम दिशा से शुष्क हवाएं चल रही है

    उत्तर-पश्चिम दिशा से शुष्क हवाएं चल रही है

    तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने कहा है कि इस वक्त पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से शुष्क हवाएं चल रही है जिसके चलते अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है।

    चक्रवाती परिसंचरण

    बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हो सकता है, जिसके चलते देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। फिलहाल अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के आसार दिख रहे हैं ।

    उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश

    तो वहीं जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भी हल्के बादल बरस सकते हैं। जबकि पश्चिम बंगाल, ओडिशा के कुछ हिस्सों, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+