Weather News: अभी और सताएगी गर्मी, आने वाला वीकेंड होगा गर्म, ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather News Toady: देश में भीषण गर्मी का दौर जारी है। तपती धूप और भयंकर गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। आलम यह है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इस बीच बरसात की आस में बैठे लोगों के लिए बुरी खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी गर्मी और सताने वाली है।

राजधानी दिल्ली शुक्रवार को असामान्य रूप से गर्म रहा, स्थिति यह थी कि अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया, जिसमें दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक था।

Weather News Toady

सीजन का सबसे गर्म दिन

दिल्ली में शुक्रवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के कुछ इलाकों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, नजफगढ़ में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Recommended Video

    अभी और सताएगी गर्मी, आने वाला वीकेंड होगा गर्म, ऑरेंज अलर्ट जारी

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। साथ ही आईएमडी ने वीकेंड में और वृद्धि की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    तापमान में होगा इजाफा

    मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के तहत वीकेंड में अधिकांश स्थानों पर तापमान एक और डिग्री तक बढ़ने की आशंका है। जिसके मद्देनजर लोगों से इन दिनों सूरज के संपर्क में आने से बचने और जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

    आईएमडी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने आने वाले सप्ताह में दिल्ली में हीटवेव की स्थिति बनी रहने और तेज होने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में लू की स्थिति बनी रहेगी। हमें आने वाले दिनों में कम तीव्र स्थिति का कोई संकेत नहीं मिल रहा है। 18 मई शनिवार को लू चरम पर होने की संभावना है। उसके बाद पारा कुछ डिग्री नीचे आएगा, लेकिन 43 डिग्री सेल्सियस से कम नहीं होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+