Weather: उत्तर, मध्य भारत में झुलसाने वाली गर्मी, दक्षिण में बारिश, कहां तक पहुंचा मानसून? जानिए बड़े अपडेट्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है। तमिलनाडु, पुदुचेरी, माहे, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश जैसे दक्षिण के कुछ हिस्सों में और पूर्व में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भी भारी वर्षा दर्ज की गई। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में लू की स्थिति बनी हुई है। बीते 24 घंटों के भीतर हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
अरब सागर से मानसून अब दक्षिण-पश्चिम की ओर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में भारत के पश्चिमी और कुछ दक्षिणी हिस्सों में बारिश हो रही है। वहीं दूसरी इस बीच चक्रवात का भी असर देखा गया। इस बीच भारत के उत्तरी और मध्य भाग गर्मी से झुलस रहे हैं क्योंकि अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहे हैं।

दक्षिण में जमकर बारिश
आईएमडी ने गुरुवार से मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों में आंधी और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। बीच 24 घंटे के भीतर महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज, चमक के साथ जमकर बारिश हुई। महाष्ट्र का जिन क्षेत्रों में बारिश हुई, उनमें मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा सहित महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा कोंकण और गोवा में बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा तमिलनाडु, पुदुचेरी, माहे, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश जैसे दक्षिण के कुछ हिस्सों में और पूर्व में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय जैसे राज्यों में भी भारी वर्षा दर्ज की गई। वहीं उत्तर और दक्षिण के कुछ राज्यों में भी मासनूस पहुंच चुका है। उत्तराखंड के अलावा द्वीप समूह अंडमान और निकोबार में भी बारिश दर्ज की गई।
Recommended Video
9 से 10 जून के बीच महाराष्ट्र पहुंचेगा मानसून
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वैज्ञानिक सुनील कांबले ने कहा कि मानसून 9 से 10 जून के बीच मुंबई पहुंचने की संभावना है। सिक्किम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और प्रायद्वीपीय दक्षिण, पूर्वोत्तर के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है। आईएमडी के मुताबिक अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रभाव देखा जा सकता है।
कहां- कहां झुलसा रही गर्मी
मध्य और उत्तर भारत में लू का प्रकोप जारी है। हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों के भीतर पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। अगले 4-5 दिनों में दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। जबकि उत्तर भारत में फिलहाल किसी राहत के आसार नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications