Weather: दिल्ली-NCR में कब होगी बारिश, गुजरात में अगले 2 दिन तक बरसेंगे बदरा, जानिए वेदर अपडेट

Weather Forecast: अक्टूबर का आधा महीना बीत चुका है और ठंड के मौसम ने अभी तक दिल्ली-एनसीआर में अपनी दस्तक नहीं दी है। हर साल दशहरे आते-आते हल्की-हल्ती ठंड पड़नी शुरू हो जाती थी। लेकिन, इस बार दिल्ली-एनसीआर में लोग तेज धूप से परेशान है। वहीं, मौसम विभाग में गुजरात में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की मानें तो गुजरात में 11 और 12 अक्टूबर को मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही, मुछवारों के लिए चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर को समुद्र में जाने से मना किया है। इस बीच, मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूसरे दिन भी जमकर बारिश हुई है। इंदौर में बारिश और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को ठंड का एहसास भी होने लगा।

Weather Forecast

बता दें, मुंबई में भी गुरुवार को भारी बारिश हुई है। बारिश के कारण एलफिंस्टन रोड इलाके में जलभराव देखने को मिला। वहीं, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप देखने को मिल रही है, जिससे पारा काफी बढ़ गया है और लोगों में बेचैनी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान लगाया है कि दिल्ली और उत्तर प्रदेश में शुष्क मौसम बना रहेगा।

मौसम विभाग की मानें तो यह शुष्क मौसम अगले 10-15 दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है, इसके बाद ठंड के मौसम की शुरुआत हो जाएगी। बता दें, अक्टूबर महीने के दस दिन बीत चुके है और सर्दी के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। आईएमडी का अनुमान है कि राजधानी में साफ आसमान और चटक धूप निकल सकती है।

आईएमडी के अनुसार, कम से कम 15 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश में कोई खास बारिश होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, धीरे-धीरे रातें ठंडी होने और उसके बाद दिन में तापमान ठंडा होने की संभावना है। अमरोहा, संभल, उन्नाव और कानपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है, जिससे बेमौसम गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

अगर बात राजस्थान की करें तो राजस्थान से मानसून विदा हो चुका है। लेकिन, बारिश से अभी पूरी तरह से लोगों को राहत नहीं मिली है। क्योंकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट बारिश जारी है। रुक-रुक कर हो रही इस बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आई है, जिससे सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है।

जयपुर और कोटा जैसे जिलों में हाल ही में हुई हल्की बारिश एक स्वागत योग्य बदलाव है, और आईएमडी ने पहले कोटा, उदयपुर और अजमेर संभागों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन यानी 11, 12 और 13 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है, साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+