Weather Forecast: मौसम मारेगा पलटी, इन राज्यों में होगी बारिश और बर्फबारी, जानिए IMD का अपडेट

दक्षिण भारत में मौसम ड्राई है और फिलहाल यहां ऐसा ही मौसम बने रहने का आसार है तो वहीं दूसरी ओर असम, सिक्किम, मिजोरम में बारिश की आशंका बनी हुई है।

Weather Forecast:

Weather Forecast (मौसम का पूर्वानुमान) : बीते तीन दिनों से पूरा उत्तर भारत भारी बारिश की चपेट में है, जिससे एक बार फिर से सर्दी में इजाफा हुआ है, लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, बिहार सब जगह के तापमान में गिरावट हुई है और लोग आज भी बर्फीली हवाओं से परेशान हैं। जनवरी में हो रही बारिश की वजह मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बताई थी और ये कहा था कि इस विक्षोभ की वजह से ही पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है और इसी कारण मैदानी इलाकों में बारिश और ठंड बढ़ गई है लेकिन विक्षोभ का असर मंगलवार से कम हो गया है और इसी कारण आज से मौसम साफ और शुष्क रहेगा लेकिन अब आईएमडी की नई भविष्यवाणी परेशान करने वाली है।

एक और पश्चिमी विक्षोभ की आहट

दरअसल आईएमडी ने कहा है कि 2 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण हिमाचली रीजन में बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी, जिसका असर दिल्ली समेत पूरे उत्तरभारत पर पडे़गा और एक बार फिर से सर्दी बढ़ेगी क्योंकि तापमान में तेजी से कमी आएगी।

बरसात और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने कहा कि विक्षोभ के कारण हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में जमकर बरसात और बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं और इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं इसके चलते यूपी, बिहार, एमपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा , झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी बारिश होगी और कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। अगर अगले 24 घंटों की बातें करें तो हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और आज और कल यहां पर बारिश नहीं होगी।

बदलते मौसम से वैज्ञानिक भी हैरान

दक्षिण भारत में मौसम ड्राई है और फिलहाल यहां ऐसा ही मौसम बने रहने का आसार है तो वहीं दूसरी ओर असम, सिक्किम, मिजोरम में बारिश की आशंका बनी हुई है। महाराष्ट्र, बंगाल और उड़ीसा में भी मौसम में परिवर्तन हुआ है लेकिन आज यहां भी मौसम साफ है लेकिन 2 फरवरी से यहां भी मौसम का मिजाज बदल सकता है। बदलते मौसम ने वैज्ञानिकों को भी सोच में डाल दिया है तो वहीं सर्दियों में हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को भी तंग कर दिया है क्योंकि ये बारिश और ओले फसल के लिए अच्छे नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+