Weather Forecast: पूर्वी राज्यों में 2 दिन बारिश का अलर्ट, जानिए कहां- कहां बदलेगा मौसम का मिजाज

Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दो दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक अगले दो दिनों तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान 16 और 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इसके साथ दो राज्यों में मौसम के रुख में भारी बदलाव देखे जाने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस सफ्ताह अधिकांश उत्तर-पूर्वी राज्यों और हिमालयी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। आईएमडी ने कहा है कि चक्रवात के चलते पूर्वोत्तर असम और आसपास के निचले क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है।

Weather Forecast rain alert

नोएडा, गाजियाबाद में 27 को बारिश की संभावना
वहीं आईएमडी के मुताबिक नोएडा, गाजियाबाद में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की उम्मीद है। होली के अगले दिन 26 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क और गर्म रहने की संभावना है। 27 मार्च की देर रात और 28 मार्च की सुबह हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक 26 से 28 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है।

पूर्वी राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान
आईएमडी के मुताबिक अगले कुछ दिनों में अधिकांश उत्तर-पूर्वी राज्यों और हिमालयी क्षेत्र में बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश का पूर्वानुमान है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेस का होगा असर
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर होगा, जिसके चलते मौसम में बदलाव देखा जाएगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर 26 मार्च यानी मंगलवार तक रहेगा। इसके बाद 26 और 27 मार्च को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में बारिश का पूर्वानुमान है। 28 मार्च को पूर्वी क्षेत्र के कुछ स्थानों पर तेज बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+