भारत में आज कहां बारिश होगी, कैसा रहेगा राजधानी दिल्ली का तापमान, कब गर्मी से राहत मिलेगी?
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान 40 के पार रहेगा। गर्मियों की शुरूआत से ही यहां का तापमान एक-दो दिन ही 40 के नीचे दर्ज हुआ, वरना लगातार 40 के पार तापमान लोगों को झेलना पड़ा। विभाग का कहना है कि अभी उत्तर पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलती रहेगी। वहीं, सिक्किम, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों, गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
Recommended Video

दिल्ली समेत कुछ राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और लोग हीटवेव का कहर झेल रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि, उत्तर पश्चिमी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देशभर में अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा है कि, दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में हीटवेव से 11-12 जून को थोड़ी राहत मिल सकती है। वीकेंड में बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने कहा है कि 15 जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री और 43 डिग्री के बीच बना रहेगा।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गोवा में दस्तक दे दी है। अब दक्षिण महाराष्ट्र, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, दक्षिण आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिण मध्य प्रदेश, गुजरात के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वैसे बीते कई दिनों से यहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। वहीं, यूपी के लखनऊ में 11 जून को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में तेज धूप खिली रहेगी। बिहर के पटना की बात करें तो यहां आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तर भारत के सभी राज्यों में दिनभर तेज धूप रहने और गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications