Weather Forecast Today: दिल्ली-UP में बरसेंगे मेघ, 15 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, महाराष्ट्र में Red Alert

Weather Forecast Today: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने 6 जुलाई 2026 के लिए देश के 15 राज्यों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

आज जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी हुआ है उनके नाम हैं उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम और त्रिपुरा।

Weather Forecast Today

दिल्ली में आंधी-पानी का अलर्ट जारी

दिल्ली -NCR में 6 जुलाई को धूल भरी आंधी और भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है। उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस, दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर, मुखर्जी नगर और आजादपुर से लेकर दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश, वसंत कुंज और हौज खास तक तेज बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर और मयूर विहार क्षेत्र में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

यूपी में भी Rain Alert

मौसम विभाग ने देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, बरेली और पीलीभीत जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बिजनौर, मेरठ, आगरा, इटावा और कानपुर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है, जबकि राजधानी लखनऊ और नोएडा में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

महाराष्ट्र में रेड अलर्ट

महाराष्ट्र में मानसून का सबसे रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज भी मुंबई के अंधेरी, मरीन ड्राइव और वसई-वीरार जैसे इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। प्रशासन ने मुंबई समेत सतारा, रत्नागिरी, पुणे, ठाणे और पालघर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कोंकण तट पर हवाओं की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

राजस्थान में मौसम रहेगा खराब

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ और मानसून की जुगलबंदी के कारण अगले 5 से 7 दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर जैसे पश्चिमी रेगिस्तानी जिलों में धूल भरी आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। जयपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर में भी तेज हवाओं (41 से 61 किमी/घंटे) के साथ बारिश होगी। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

एमपी में 10 जुलाई तक तेज बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में भी अगले चार दिनों तक यानी 10 जुलाई तक तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। धार, झाबुआ, खंडवा, खरगोन और बड़वानी जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा जैसे बड़े शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड में स्थिति चिंताजनक

नैनीताल, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़ सहित कई पर्वतीय जिलों के लिए मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 61 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और भारी वर्षा की चेतावनी है। हरिद्वार और उधमसिंह नगर में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।

यह पढ़ें:Mumbai rains: मुंबई में लगातार भारी बारिश से हवाई यातायात प्रभावित, 4 फ्लाइट रद्द, 13 की गई डायवर्ट
यह पढ़ें:Mumbai rains: मुंबई में लगातार भारी बारिश से हवाई यातायात प्रभावित, 4 फ्लाइट रद्द, 13 की गई डायवर्ट
यह पढ़ें: Delhi-NCR Monsoon: तेज हवाओं के साथ बरसे बादल, अकासा एयर ने जारी की एडवाइजरी, चेक करें IMD अपडेट
यह पढ़ें: Delhi-NCR Monsoon: तेज हवाओं के साथ बरसे बादल, अकासा एयर ने जारी की एडवाइजरी, चेक करें IMD अपडेट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+