Weather: दिल्ली, UP, महाराष्ट्र में लू का अलर्ट जारी, आंध्र में बारिश, आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?
Weather forecast: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले कुछ दिनों में भारत के अधिकांश भागों में मौसम बदलने की संभावना है, तापमान में उतार-चढ़ाव, गर्म हवाएं, गर्म रातें और आर्द्रता कुछ क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ने की संभावना है, जबकि पूर्व और मध्य भारत में तापमान में गिरावट देखी जाएगी। राजस्थान, मध्य प्रदेश और ओडिशा समेत कई राज्यों में लू की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और आस-पास के राज्यों में शनिवार 26 अप्रैल को लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। आने वाले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस के बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाएगी।

IMD ने कहा- मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "मैदानी इलाकों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने की उम्मीद है। पश्चिमी हवाएं चलने की उम्मीद है और हम साफ आसमान देखेंगे, शनिवार तक अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।" मौसम विभाग ने आगे कहा कि आने वाले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी लू चलने और तापमान में बढ़ने की संभावना है। कई राज्यों में दिन का तापमान पहले ही 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है।
Uttar Pradesh Weather: उत्तर प्रदेश में इन जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है, जिनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर ग्रामीण, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अम्बेडकर नगर, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, जालौन हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
Temperature Forecast: देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
🔴 1. अगले 7 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस के बढ़ने की संभावना है।
🔴 2. अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई अहम बदलाव होने की संभावना नहीं है और अगले 3 दिनों के लिए 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
🔴 3. अगले 3 दिनों के दौरान गुजरात में अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
🔴 4. अगले 3 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश को छोड़कर मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है।
🔴 5. अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 6 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
🔴 6. देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई अहम होने की संभावना नहीं है।
Heat Wave warning: किन-किन राज्यों में लू को लेकर अलर्ट?
🔴 1. 26 अप्रैल से 01 मई के दौरान राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। आज से 29 अप्रैल के दौरान हरियाणा, 26 अप्रैल से 01 मई के दौरान पंजाब, 28 अप्रैल के तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी है।
🔴 2. आज पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा में लू की संभावना है। 29 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर गर्म रात की स्थिति देखी जाएगी।
🔴 3. 26 अप्रैल को तटीय कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, 26 अप्रैल को बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, 26 से 27 अप्रैल के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में लू चलेगी। 27 अप्रैल से 01 मई के दौरान गुजरात राज्य में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications