दिल्ली, यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट हुआ जारी, Weather Updates
नई दिल्ली, 05 मई। पूरे देश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि देश में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसकी वजह से देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंकी बनी हुई है, उसने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड सहित कुछ राज्यों में बारिश की आशंका है इसलिए उसने यहां अलर्ट जारी किया हुआ है।

यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका
विभाग ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर का मौसम भी बदलने वाला है, विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली में भी बादल छाए रहेंगे। विभाग ने कहा है कि पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती संचलन सक्रिय है, जिसका असर कश्मीर और उससे सटे राज्यों पर हो रहा है और इस कारण भारत के कई राज्यों में मेघों के बरसने के आसार बने हुए हैं। हिमाचल, कश्मीर, उत्तराखंड, एमपी, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी जोरदार बारिश के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई इलाकों के मौसम में परिवर्तन संभव है। आज से लेकर अगले तीन दिनों के लिए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, पश्चिम बंगाल में भी जोरदार ढंग से बादल बरस सकते हैं इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कर्नाटक, तमिलनाडु में भी जोरदार बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का मानना है कि गुरुवार को रिमझिम बारिश की पूरी संभावना है।

जोरदार बारिश के आसार
स्काईमेट के मुताबिक आज से लेकर अगले तीन दिनों के लिए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, पश्चिम बंगाल में भी जोरदार ढंग से बादल बरस सकते हैं इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी जोरदार बारिश के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications