Weather forecast: यूपी में 3 दिन का अलर्ट, बंगाल से से बिहार तक झमाझम बारिश, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
Weather forecast: समूचे उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के अंदर हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी कुछ घंटों में राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों से भारी से हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री पर आ सकता है। 6 अगस्त को बारिश बढ़ सकती है। 6 और 7 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पहाड़ों पर तांडव
उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के बीच कई श्रद्धालु रास्ते में फंस गए हैं। उन्हें बचाने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। उत्तराखंड नागर विमानन विकास प्राधिकरण के अपर सचिव सी. रवि शंकर ने रविवार को बताया कि लोगों को रेस्क्यू करने के लिए छह हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही दो विशेष हेलीकॉप्टरों का प्रयोग भी किया जा रहा है।

उत्तराखंड में फंसे कई लोग
उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते कई श्रद्धालु रास्ते में फंस गए हैं। ऐसे में उन्हें बचाने के लिए प्रयास लगातार जारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। उत्तराखंड नागर विमानन विकास प्राधिकरण के अपर सचिव सी. रवि शंकर ने रविवार को बताया कि लोगों को रेस्क्यू करने के लिए छह हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही दो विशेष हेलीकॉप्टरों का प्रयोग भी किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में भारी बारिश
एमपी के कई हिस्सों में पिछले सात दिनों से कहीं रुक-रुक कर तो कहीं मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। निचली बस्तियों में पानी भर रहा है। पानी भरने से खेत तालाबों जैसे नजर आने लगे हैं। प्रदेश में बारिश के कारण बरगी, इंदिरा सागर, कलियासोत, कोलार, तवा बांध, भदभदा समेत कई बांध की क्षमता पूरी हो गई है।
क्या है दिल्ली के हालात
दिल्ली में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 6 और 7 अगस्त को तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौमस विभाग के बड़े पूर्वानुमान
- उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तर-पूर्व राजस्थान पर केंद्रित है। क्षेत्र के स्थिति झांसी (यूपी) से लगभग 120 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम और शिवपुरी (एमपी) से 80 किमी उत्तर में है, जो धीरे-धीरे कमजोर होगा।
- केरल, लेह, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बिहार, दक्षिण गंगा पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में नाउकास्ट का अलर्टज जारी किया गया है।
- पिछले 24 घंटों से कई राज्यों के कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी है। आईएमडी के मुताबिक इन क्षेत्रों मेंअगले दिन फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पश्चिम हरियाणा, उत्तर-पश्चिमी तेलंगाना, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ, उत्तरी महाराष्ट्र, तमिलनाडु, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications