Weather Forecast: हरियाणा, राजस्थान, MP में भारी बारिश का अलर्ट, UP में तेज हवाएं, 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम?
Weather Forecast: भारत के 14 राज्यों में पश्चिमी विच्छोभ का असर देखा जा रहा है। दिल्ली एनसीआर में तापमान में गिरावाट देखी जा रही है, तो वहीं राजस्थान, हरियाणा और मध्य के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट है। इन राज्यों में कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर भी शुरू हो चुका है। इस बीच आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में तीन राज्यों में 24 घंटे के अंदर भारी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का अलर्ट है।
भारत मौसम विभाग (IMD) और निजी मौसम एजेंसियों को मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर भारत के अलावा गिलगिट, बालिटस्टान, मुजफ्फराबाद तक देखा जा रहा है। आईएमडी ने मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि उत्तर भारत के कई राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बालिटस्टान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 13-15 अप्रैल के दौरान तेज गरज, बिजली और तेज हवाओं (स्पीड 30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ-साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

उत्तर में तेज बारिश की संभावना
आईएमडी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश में 14 से 15 अप्रैल के बीच गरज- चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम मध्य प्रदेश में और उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
इन राज्यों में 15 अप्रैल तक हल्ली बारिश का अलर्ट
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़, गुजरात राज्य, तटीय कर्नाटक, दक्षिण तेलंगाना, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और हल्की आंधी की संभावना है।
यहां 15 अप्रैल के बाद बरसेगी 'आग'
उत्तर, पूर्वोत्तर और मध्य भारत में बारिश, ओलावृष्टि की संभावना के बीच दक्षिण भारत के कई जगहों पर हीटवेव से राहत मिली है। 14 अप्रैल भारत के किसी भी क्षेत्र की लू के गंभीर स्थिति की संभावना नहीं है। जबकि ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में 15 अप्रैल के बाद से हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
16 अप्रैल के बाद पूर्वोत्तर में बारिश का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत में 14 और 15 अप्रैल तक बारिश की संभावना है। जबकि 16 अप्रैल के बाद से अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, असम, मेघालय में फिर से बारिश होने की संभावना है। जबकि कर्नाटक के अधिकांश जिलों में 17 अप्रैल तक बारिश का पूर्वानुमान है।
IMD के बड़े अपडेट्स
- उपरोक्त उपग्रह चित्र में संवहनीय बादलों और भारतीय क्षेत्र में इसकी हलचल को देखा जा सकता है।
- पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़, गुजरात राज्य, तटीय कर्नाटक, दक्षिण तेलंगाना, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और हल्की आंधी की संभावना है।
- मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम तूफान (हवाओं की गति 40-50 किमी प्रति घंटे), बिजली और ओलावृष्टि और कुछ मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।
- पश्चिम राजस्थान, जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों और सुदूर दक्षिण तमिलनाडु में गरज के साथ बारिश (हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे) और कुछ दौर की बारिश होने की संभावना है।
- उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में गरज- चमक, तेज हवाओं ( 40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है।
- राजस्थान में बीकानेर और अजमेर में 1-1 सेमी और दिल्ली के पालम 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।
- राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
- दिल्ली एनसीऔर में तेज हवाएं चलने की संभावना है। यहां हवाओं की गति 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटा होने का पूर्वानुमान है।












Click it and Unblock the Notifications