Weather Forecast: सुनहरी धूप से हुआ दिल्ली, एमपी, यूपी का गुड-मार्निंग

भोपाल| लंबे वक्त के बाद आज मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित कई हिस्सों में सुबह बिना बादलों और कोहरे के हुई है हालांकि सर्द हवाओं का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में पाला पड़ने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राज्य के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। बुंदेलखंड एवं मालवा अंचल के कई जिलों में पाला पड़ सकता है।

आईये जानते हैं मध्य प्रदेश के आस-पास के राज्यों के मौसम का हाल...

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित अधिकांश जिलों में दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली है। दिन में धूप निकलने के बावजूद हालांकि बर्फीली हवाएं चलने से ठंड और गलन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहने के आसार जताए हैं।

राजस्थान

राजस्थान

जयपुर। राजस्थान में भी मंगलवार सुबह साफ थी लेकिन शीतलहर जारी है। राज्य के कई हिस्सों में सर्द हवाओं का असर बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को धूप निकली है, लेकिन ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। दिन में धूप के कारण थोड़ी राहत तो है, लेकिन सुबह और रात के समय सर्द हवाएं सिहरन पैदा करती हैं।

दिल्ली

दिल्ली

नई दिल्ली| दिल्ली में मंगलवार सुबह सुहावनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा। हालांकि दिल्ली आ रही 21 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं, जबकि चार रेलगाड़ियों के रवाना होने के समय में फेरबदल किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, "आसमान दिनभर साफ रहेगा। शाम में हल्की धुंध रहेगी।"

बिहार

बिहार

बिहार में मंगलवार सुबह धूप खिली और लोगों को ठंड से राहत मिली है जबकि सोमवार रात काफी ठंडी थी। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, "आसमान दिनभर साफ रहेगा। शाम में हल्की धुंध रहेगी।"

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाके में कुछ दिनों से हो रही बारिश और हिमपात के कारण ठिठुरन बरकरार है।भारत मौसम विज्ञान विभाग के हिसाब से राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि शनिवार को 3.2 डिग्री सेल्सियस था।शहर में 14.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+