Weather Forecast: कश्मीर में पारा माइनस में पहुंचा, दक्षिण में भारी बारिश का Alert जारी
Weather Forecast:कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भारी बारिश होने की आशंका है इसलिए मौसम विभाग ने इन राज्यों में अलर्ट जारी किया है। तो वहीं कश्मीर में अभी से ही बहुत सारे स्थानों में पारा माइनस में पहुंच गया है।
Weather Forecast: उत्तर भारत के राज्यों में अब सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है तो वहीं दक्षिण भारत में बारिश ने लोगों को तंग किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में अगले चार दिनों तक दक्षिण भारत में जमकर बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक प्रेशर के सक्रिय होने और पूर्वी लहर के कारण अगले 4-5 दिनों तक अंडमान- निकोबार, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भारी बारिश होने की आशंका है इसलिए उसने यहां पर अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर तमिलनाडु के कई जिलों में आज से लेकर अगले दो-तीन दिनों के लिए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

जहां दक्षिण भारत का ये हाल है वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा था कि अगले 5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। कश्मीर में तो अभी से ही बहुत सारे स्थानों में पारा माइनस में चल रहा है।

आज भी हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। आईएमडी ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फ भी गिर सकती है। तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा और सर्दी बढ़ेगी।

श्रीनगर में तापमान माइनस 2.1 डिग्री, गुलमर्ग में 1.0 डिग्री और लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 8.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान यहां पर एक बार फिर से हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। तो वहीं गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और हिमपात की आशंका है। तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश बिहार और झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा और सुबह-शाम कोहरा देखने को मिलेगा, हालांकि शीत लहर चलने के आसार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications