Cyclone Dana LIVE: चक्रवात 'दाना' आज गुजरेगा ओडिशा से, भारी बारिश का अलर्ट जारी
Cyclone Dana updates: बंगाल की खाड़ी से उठा 'दाना चक्रवात' ने गंभीर रूप धारण कर लिया है, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में 'दाना' के लिए अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवात दाना 25 अक्टूबर की सुबह 100-110 किमी प्रति घंटे की हवा की गति के साथ तटों को पार करने वाला है, जो 120 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकता है।

ओडिशा, कर्नाटक और बंगाल में इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
Cyclone 'Dana': कहां होगा लैंडफॉल? 10 बड़े UPDATES
Cyclone 'Dana': खतरनाक हुआ 'दाना', इन राज्यों में भारी तूफान की आशंका, कहां होगा लैंडफॉल? 10 बड़े UPDATES
Cyclone Dana: 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकती है हवा
भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि चक्रवात दाना बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य में पहले ही बन चुका है, और इसके 24 अक्टूबर (कल) की रात को 100-120 किमी प्रति घंटे की अनुमानित हवा की गति के साथ ओडिशा के भीतरकनिका और धामरा क्षेत्रों के बीच एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पहुंचने की उम्मीद है।
Cyclone DANA: कोलकाता हवाई अड्डा ने रद्द की फ्लाइट्स
कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र पर चक्रवात दाना के प्रभाव को देखते हुए, कोलकाता में भारी हवाओं और भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी के कारण 24.10.2024 को 1800 IST से 25.10.2024 को 0900 IST तक उड़ान संचालन को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।
ओडिशा: तैयार रखे गए 179 शेल्टर और 370 अतिरिक्त शेल्टर
ओडिशा: पुरी जिला कलेक्टर सिद्धार्थ शंकर ने कहा, "दाना चक्रवात से निपटने के लिए राज्य सरकार की ओर से सभी निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर जिला आपदा विभाग की एक बैठक भी हुई थी, जिसमें राजस्व, पुलिस, पंचायती राज, सहित अन्य विभाग शामिल थे। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं किस प्रकार की व्यवस्था करनी है। असुरक्षित क्षेत्रों में विभागीय अधिकारियों की तैनाती भी की जा रही है... दमकल की 17 टीम जिले में अलग-अलग स्थानों पर रहेंगे, NDRF, ODRAF की टीम भी मौजूद है। 179 शेल्टर और 370 अतिरिक्त शेल्टर तैयार रखा गया है। पर्यटकों के लिए भी राज्य सरकार की अडवाइजरी जारी की गई है।"
तमिलनाडु: बारिश के काऱण जलभराव की बनी स्थिति
तमिलनाडु: लगातार बारिश के बाद मदुरै शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ड्रोन वीडियो सेल्लूर और कामराजर स्ट्रीट से रिकॉर्ड किया गया है।
मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका...
चक्रवात 'दाना' के 24-25 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों पर आने का अनुमान है, इसलिए भारतीय तटरक्षक बल (ICG) क्षेत्र (उत्तर-पूर्व) ने समुद्र में जान-माल की सुरक्षा के लिए कई निवारक उपाय लागू किए हैं, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका है।
Cyclone Dana: कितना खतरनाक है चक्रवाती तूफान दाना?
Cyclone Dana: कितना खतरनाक है चक्रवाती तूफान दाना? जिसके खौफ से ओडिशा-बंगाल में 12 लाख लोगों की शिफ्टिंग
वायु प्रदूषण के रोकने के लिए NDMC का नया उपाय
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के रोकने के लिए NDMC का नया उपाय, पार्किंग शुल्क में दोगुनी बढ़ोतरी की
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। सभी सीडीएमओ को निर्देश दिए गए हैं और उनकी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग
बेंगलुरू में बिल्डि़ंग ढहने से हुई 5 की मौत, 13 के बचाया गया
Bengaluru building collapse: बेंगलुरू में बिल्डि़ंग ढहने की घटना में हुई 5 की मौत, 13 लोगों को बचाया गया
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिख रहा हूं...
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय कहते हैं, "आज मैं तीसरी बार केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिख रहा हूं कि वे एक बैठक बुलाएं और आईआईटी कानपुर द्वारा दिए गए कृत्रिम बारिश के प्रेजेंटेशन पर चर्चा करें... डेढ़ महीने पहले भी मैंने उन्हें पत्र लिखकर बैठक बुलाने के लिए कहा था ताकि इसे दिल्ली में भी लागू किया जा सके... अगर हम अभी बैठक नहीं करेंगे तो हम इस बार भी प्रयोग नहीं कर पाएंगे..."
अक्टूबर-नवंबर में ही क्यों बनती है यमुना नदी में झाग?
प्रदूषण की दोहरी मार झेलती दिल्ली, हवा-पानी में जहर! अक्टूबर-नवंबर में ही क्यों बनती है यमुना नदी में झाग?
दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम बदला मौसम
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम बदला मौसम, जानिए देश के बाकी हिस्सों का हाल
Cyclone Dana: ओडिशा में स्कूल बंद, 197 ट्रेनें रद्द
Cyclone Dana ने बढ़ाई चिंता, ओडिशा में स्कूल बंद, 197 ट्रेनें रद्द, 14 जिलों में रेड अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications