Bengaluru building collapse: बेंगलुरू में बिल्डि़ंग ढहने की घटना में हुई 5 की मौत, 13 लोगों को बचाया गया

Bengaluru building collapse: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में लगातार हुई तेज बारिश से भारी नुकसान हुआ है। बेंगलुरु के होरमावु अगरा इलाके में मंगलवार दोपहर एक इमारत गिर गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। लगातार दूसरी दिन मलबे में फंसे लोगों को निकालने में में रेसक्‍यू टीम जुटी हुई है। मलबे में फंसे हुए 13 लोगों को अब तक बचाया जा चुका है।

बता दें ये घटना मंगलवार की है जिसके बाद लगातार हो रही बारिश में मलबे में फंसे लोगों को खोजने और बचाने के लिए चलाए जा रहे बचाव अभियान में बाधा का सामना करना पड़ा लेकिन बचाव दल ने मलबे से 13 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला है।

Bengaluru building collapse

बता दें इस आपदा में पांच लोगों की मौत के अलावा, सात और लोगों को निकाले जाने के बाद इस विनाशकारी स्थिति से बचाए गए लोगों की संख्या 13 तक पहुंच गई है।

इस आपदा के घायलों में जगदेवी (45), रशीद (28), नागराजू (25), रमेश कुमार (28), हरमन (22) और अयाज की पहचान कर उन्हें तुरंत चिकित्सा के लिए ले जाया गया। वर्तमान में, इनमें से पांच लोग बेंगलुरु नॉर्थ अस्पताल में देखभाल के लिए हैं, और एक का होसमत अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इन पांच लोगों की हुई मौत इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाले पीड़ित बिहार के रहने वाले थे और उनकी पहचान हरमन (26), त्रिपाल (35), मोहम्मद साहिल (19), सत्य राजू (25) और शंकर के रूप में हुई है।

डिप्‍टी सीएम डीके शिवकुमार ने लिया ये एक्‍शन

बेंगलुरु में निर्माणाधीन इमारत ढहने की घटना पर दुख जताते हए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मुझे इस दुखद घटना पर खेद है। जहां भी किसी उचित लाइसेंस के बिना निर्माण का काम हो रहा है, मैंने उसका निरीक्षण किया है। उचित योजना के साथ के साथ उन सभी चीजों को रोक दिया जाएगा। उन्‍होंने कहा मैं दिशानिर्देश लागू करने दिया है कि जिन लोगों ने लाइसेंस लिया है, उनके पास अपने भवन का अच्छी तरह से प्रमाणित अधिभोग प्रमाणपत्र होना चाहिए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+