Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम बदला मौसम, जानिए देश के बाकी हिस्सों का हाल

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, लेकिन दिन में अभी भी लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। दिन में दिल्ली-एनसीआर का पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक है। आज यानि 23 अक्तूबर के मौसम की बात करें तो आसमान साफ रहेगा।

वहीं 24 से 28 अक्तूबर के बीच के मौसम की बात करें तो इस दौरान भी आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

weather update

यूपी का मौसम

वहीं उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो आज यहां भी मौसम साफ रहेगा, जबकि 24 अक्तूबर को कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। गरज-चमक के साथ पूर्वी यूपी में 24 अक्तूबर को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जबकि 25-26 अक्तूबर को भी गरज-चमक के साथ कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं।

ओडिशा-बंगाल में दाना चक्रवात

ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर चक्रवाती तूफान दाना के 24 अक्तूबर को पहुंचने की संभावना है। पूर्व-मध्य बंगाल की खड़ी के करीब अंडमान सागर पर भी आज सुबह दबाव बढ़ सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर यह चक्रवात बढ़ रहा है। 24 अक्तूबर की रात और 25 अक्तूबर की सुबह यह चक्रवाती तूफान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर गंभीर रूप ले सकता है। इसके कारण हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

इन जगहों पर रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 24 अक्तूबर को भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, जाजपुर, कटक, मयूरभंज, बालासोर में 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। यहां के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि 24 अक्तूबर को पुरी, गंजम, नयागढ़, क्योंझर, अंगुल, खोरधा, ढेंकनाल में बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा के मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, क्योंझर, भद्रक में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+