Weather Updates: दिल्ली के AQI ने बढ़ाई चिंता, कुछ राज्यों में बरसेंगे बादल

Weather Updates LIVE 4 OCTOBER: देश में मानसून अब विदाई मोड में है इसलिए अब राज्यों में बारिश के आसार कम हो गए हैं, दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन अब यहां पर प्रदूषण ने पंख फैलाने शुरू कर दिए है।

आज दिल्ली में सुबह 6 बजे का AQI 181 दर्ज किया गया है, जो कि चिंता का विषय है क्योंकि अभी तो सर्दियां शुरू भी नहीं हुई है।

Weather Updates LIVE

तो वहीं दूसरी ओर केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Oct 04, 2024, 4:28 PM IST

दिल्ली में कल हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने दिल्ली में 5 अक्टूबर यानी कल हल्की बारिश की संभावना जताई है। बीते दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे दिल्ली के लोगों को हल्की बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
Oct 04, 2024, 3:42 PM IST

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री रवाना की गई

पटना, बिहार: प्रदेश में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री रवाना की गई।
Oct 04, 2024, 3:41 PM IST

बिहार: मुजफ्फरपुर में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है

बिहार: मुजफ्फरपुर में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।
Oct 04, 2024, 1:57 PM IST

बिहार के इन जिलों में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बिहार की राजधानी पटना समेत 32 जिलों में हल्कि बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।
Oct 04, 2024, 12:45 PM IST

यूपी में फिर बरसेंगे बादल

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का दौर थमने के बाद अब लोगों का उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल है। इस बीच प्रदेश में आने वाले दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
Oct 04, 2024, 12:06 PM IST

दिल्ली में बदली मौसम की चाल

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर थमने के बाद तापमान बढ़ने के साथ प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। लोगों का हाल उमस भरी गर्मी से बेहाल होने लगा है।
Oct 04, 2024, 10:51 AM IST

यूपी में बढ़ा तापमान, उमस ने किया बेहाल

यूपी में बारिश थमने के बाद प्रदेश का तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आगरा में सबसे अधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि प्रयागराज में 37.2 डिग्री तापमान रहा। वहीं हमीरपुर 36.6, मेरठ 36.5, फुरसतगंज 36.4, सुल्तानगंज 36, हरदोई में 36, गोरखपुर में 36, लखनऊ और कानपुर में 35 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
Oct 04, 2024, 9:45 AM IST

सुबह 6 बजे का AQI 181

दिल्ली में सुबह 6 बजे का AQI 181 दर्ज किया गया है, जो कि चिंता का विषय है क्योंकि अभी तो सर्दियां शुरू भी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+