Weather: झुलसाने वाली गर्मी से मिलेगी राहत! बेंगलुरु में Yellow Alert, 72 घंटे खराब रहेगा मौसम
Karnataka Weather: उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है, देश के कई राज्यों में अप्रैल के ही महीने में जून वाली गर्मी पड़ रही है। दक्षिण भारत भी इससे अछूता नहीं है लेकिन मौसम विभाग का ताजा अपडेट बेंगलुरुवासियों के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है क्योंकि आईएमडी ने बेंगलुरु समेत पूरे कर्नाटक में अगले तीन दिनों के लिए भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और इसी कारण येलो अलर्ट भी जारी किया है।'

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में आंधी-तूफ़ान आने की संभावना है। बेंगलुरु और आस-पास के इलाकों में शाम या दोपहर बाद बारिश होने की आशंका है। इस दौरान बिजली चमक सकती है। दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ में दोपहर के बाद आंधी-तूफ़ान के आसार हैं, अगले कुछ दिनों तक भी ऐसे ही हालात बने रहने की उम्मीद है।
हासन, चिक्कमगलुरु और शिवमोग्गा में रेन अलर्ट
कोडगु, हासन, चिक्कमगलुरु और शिवमोग्गा में रेन अलर्ट है। IMD ने बिजली गिरने और कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना जताई है, जिससे बागवानी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। बेलगावी, धारवाड़, बागलकोट, विजयपुरा और हावेरी जैसे ज़िलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। कुछ अलग-थलग इलाकों में ओले गिरने का भी खतरा है।
क्या है IMD की चेतावनी?
IMD के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ Thunderstorm (गरज-चमक) देखने को मिल सकते हैं। कुछ इलाकों में तेज हवाएं और अचानक मौसम परिवर्तन भी हो सकता है।राज्य के कई जिलों में तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यह बारिश राहत जरूर देगी।
येलो अलर्ट का मतलब क्या है?
येलो अलर्ट का मतलब है कि मौसम में अचानक बदलाव, जैसे कि आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। इसलिए, लोगों को सलाह दी जाती है कि वे शाम के वक्त घर से बाहर निकलते वक्त सावधान रहें और मौसम अपडेट चेक करके ही निकलें।
किन जिलों पर ज्यादा असर?
मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण आंतरिक कर्नाटक (जिसमें बेंगलुरु शामिल है), तटीय मालनाड क्षेत्र और कुछ उत्तरी जिलों में अचानक मौसम बदल सकता है। इन क्षेत्रों में अचानक बारिश और आंधी आ सकती है। कई जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।
क्यों बदल रहा है मौसम?
विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव प्री-मानसून गतिविधियों और वायुमंडलीय अस्थिरता के कारण हो रहा है। हवा के दबाव और तापमान में अंतर के चलते बादल तेजी से बन रहे हैं, जिससे गरज-चमक के साथ बारिश होने की स्थिति बन रही है, बरसात के बाद से तापमान में कमी आएगी और निश्चित तौर पर लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
लोगों के लिए एडवाइजरी, IMD ने क्या कहा?
IMD ने लोगों को सलाह दी है कि तापमान बढ़ रहा है, ऐसे मे ंहर किसी को अपना ख्याल रखना बहुत जरूरी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की कोशिश करे, अघर बारिश में फंस जाएं तो खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों और वाहन चलाते समय सतर्क रहें।














Click it and Unblock the Notifications