कर्नाटक-केरल से आंध्र प्रदेश तक कई राज्यों में बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट
Weather Forecast: आने वाले दिनों में पूरे भारत में मौसम की स्थिति एक बार फिर से बदलने की उम्मीद है। मध्य भारत के ऊपर मजबूत रिज के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। कर्नाटक, केरल समेत आंध्र प्रदेश जैसे दक्षिणी राज्यों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। अगर पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो तमिलनाडु में बारिश हुई है।
दक्षिणी राज्यों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत की। उन्होंने बताया कि आज के मौसम को देखें तो कुछ नमी बनी हुई है और मध्य भारत के ऊपर मजबूत रिज के कारण आज दोपहर कई राज्यों में बारिश की संभावना है।

आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया कि कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, रायलसीमा और मध्य तटीय आंध्र प्रदेश जैसे दक्षिणी क्षत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसके बाद अगले 1-2 दिनों तक पूरे देश में किसी भी प्रकार की बारिश या आंधी-तूफान की गतिविधि की कमी देखने को मिलेगी।
इसके बाद, 7 दिसंबर से कुछ पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसके कारण हम 8 या 9 दिसंबर तक उत्तर-पश्चिम भारतीय मैदानी इलाकों बारिश होने की उम्मीद कर रहे हैं। कहा कि पहाड़ी इलाकों -पश्चिमी हिमालय में भी, हम 7 और 8 तारीख को गरज के साथ बारिश हो सकती है।
तापमान में परिवर्तन और हवा का पैटर्न
सोमा सेन रॉय ने कहा कि अगले दो दिनों में तेज़ उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के नज़दीक आने के साथ ही उत्तर भारत में हवा की दिशा दक्षिण-पूर्वी होने की संभावना है। इस बदलाव के कारण कोहरा छा सकता है और तापमान में गिरावट रुक सकती है।
पंजाब-हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने की संभावन
7 और 8 नवंबर को दक्षिणी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन बदलावों के बावजूद, भारत के ज़्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहेगा और तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आएगी।












Click it and Unblock the Notifications