Weather Forecast: राजस्थान में भारी बारिश के बाद यूपी में बदरा, कई राज्यों में भीषण गर्मी, लू से राहत
पिछले दो सप्ताह से लगातार जारी झुलसाने वाली गर्मी से अब राहत मिलने जा रही है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तय समय से पहले ही केरल में प्रवेश कर चुका है। पूर्वोत्तर कई हिस्सो में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज गई गई है। मानसून ने अब तक केरल, माहे और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश के पूरे क्षेत्रों और त्रिपुरा, मेघालय और असम के अधिकांश हिस्सों को कवर कर लिया है। अगले सप्ताह तक बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद में भी बारिश का अनुमान है। इस बीच राजस्थान में तेज बारिश के बाद झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली है।
कर्नाटक में मानसून 5 से 6 जून तक पहुंचने का आईएमडी ने अनुमान लगाया है। लेकिन अब 2 जून को ही कर्नाटक में मानसून प्रवेश कर गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने पूरे कर्नाटक में एक सप्ताह के लिए बारिश और तूफान का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें बेंगलुरु सहित दक्षिण-आंतरिक कर्नाटक में 30-40 किमी/घंटा की तेज़ हवाओं के साथ मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है। अगले एक सप्ताह में राज्य की राजधानी में बादल छाए रहने और कभी-कभार हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

वहीं पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति रही। वहीं, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हिमाल प्रदेश, झारखंड, बिहार आदि राज्यों में भी हीटवेव देखने को मिली। मौसम विभाग ने बताया कि यूपी के कानपुर में अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यूपी में छाए बादल
मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन और मौसम का मिजाज उतार चढ़ाव भरा रहेगा। मौसम विज्ञानियों ने चार जून भी आंधी के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। हालांकि शनिवार को तेज धूप खिली, इससे लोग बेहाल रहे। शाम में पुरवाई चलने से मामूली राहत रही। यूपी में चार जून तक आंधी के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना जताई है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के कीससा जारी अलर्ट के मुताबिक, आगामी तीन दिनों तक बादलों के कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के इर्दगिर्द रहेगा। वायुमंडलीय दाव के चलते आंधी की भी संभावना बनी हुई है। इस दौरान बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
इन राज्यों में 5 जून तक बारिश
जून के पहले सप्ताह में मौमम में बड़े बदलाव का पूर्वानुमान है। बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, कोंकण, गोवा में अगले पांच दिनों के दौरान, मध्य महाराष्ट्र में दो से पांच जून के बीच हल्की से मध्यम स्तर की बािरश होगी। ओडिशा में एक और दो जून, गंगीय पश्चिम बंगाल में एक जून को भारी बारिश की का पूर्वानुमान है। वहीं दक्षिण भारत की बात करें तो केरल, माहे, लक्षद्वीप, अंडमान, निकोबार द्वीप, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा में अगले सात दिनों तक बारिश होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications