Weather forecast: कर्नाटक-तमिलनाडु में भारी बारिश, अगले दो दिनों तक मौसम रहेगा खराब, जानिए IMD का अपडेट
Weather forecast: देश भर में मौसम ने खलबली पैदा की हुई है। कहीं कोई भयंकर बारिश से तंग है तो कहीं पर हीटवेव ने आतंक फैलाया हुआ है। साइक्लोन Biparjoy की वजह से इस वक्त राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी काफी बारिश हो रही है।

भारी बारिश के कारण मौसम बिगड़ा हुआ
हालांकि ये डिप्रेशन में बदल चुका है लेकिन फिर भी इसका प्रभाव बना हुआ है। मंगलवार सुबह से ही कर्नाटक के कई जिलों में भारी बारिश के कारण मौसम बिगड़ा हुआ है। राजधानी बेंगलुरु में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है, जिसकी वजह से लोगों को ऑफिस जाने और स्कूल जाने में खासी दिक्कतें हो रही हैं।
मौसम रहेगा खराब, रखें खुद का ख्याल
आपको बता दें कि केवल कर्नाटक ही नहीं बल्कि केरल और तमिलनाडु का भी ये ही हाल है। इन जगहों पर कल से भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो और मौसम विभाग का कहना है कि मौसम का ये हाल अगले दो -तीन दिनों तक ऐसा ही रहने वाला है। लेकिन इसके बावजूद कर्नाटक में अभी तक अनुमान के मुताबिक कम बरसात हुई है। यहां पर अभी तक 119.6 मिमी तक बरसात होनी चाहिए लेकिन ऐसा हुआ नहीं और अभी तक यहां पर केवल 34.3 मिमी बरसात हुई है, मतलब कि बारिश में 71% की कमी अभी तक नोट की गई है।
भारी बारिश का अलर्ट जारी
लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि 21 जून तक यहां पर भारी बारिश के आसार है, जिसकी वजह से बीते 20 दिनों में जो कमी हुई है, उसरी भरपाई हो सकती है। तो वहीं मानसून भी अपनी सामान्य गति से आगे चल रहा है और उम्मीद है कि अगले तीन-चार दिनों के अंदर ये राज्य में प्रवेश कर जाएगा। फिलहाल आज और कल के लिए स्टेट में 'येलो अलर्ट' जारी है।
मानसून पूर्वोत्तर में काफी एक्टिव
जहां कर्नाटक का ये हाल है , वहीं दूसरी ओर मानसून पूर्वोत्तर में काफी एक्टिव है, जिसके कारण असम और मेघालय में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की आशंका है। असम पहले ही बारिश की मार सह रहा है। यहां के नौ जिले गंभीर बाढ़ की स्थिति का सामना कर रहे हैं, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। यहां आज भी orange alert जारी है।
तमिलनाडु में भी अलर्ट जारी
तो वहीं तमिलनाडु में भी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, वेल्लोर, रानीपेट और तिरुवल्लूर जिलों में बच्चों के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। तो वहीं , कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, तिरुवन्नामलाई, कल्लाकुरिची, विल्लुपुरम, कुड्डालोर, माइलादुथुराई, नागापट्टिनम, तिरुवरुर, तंजावुर, त्रिची, अरियालुर, पेरम्बलुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है और अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications