Weather Alert: गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक, अगले 24 घंटे में इन राज्यों में होगी भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी
Weather Alert: गुजरात में भारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने फिर से रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले एक दो दिन में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर पश्चिम राज्यों में मानसून के सक्रिय रहने की उम्मीद जताई है।
30 जुलाई से अधिकांश राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। आईएमडी ने पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, तो वहीं गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 29 जुलाई से 1 अगस्त तक मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में भारी वर्षा होगी। 29 जुलाई और 1 अगस्त को विदर्भ और मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होगी, गुजरात क्षेत्र में 30 जुलाई से 31 जुलाई तक और छत्तीसगढ़ में 30 जुलाई से 1 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है।
मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में 29 जुलाई से 31 जुलाई तक बारिश होगी। उत्तराखंड में 31 जुलाई और 1 अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वी राजस्थान में 29 जुलाई से और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में 31 जुलाई और 1 अगस्त को बारिश होगी।
उत्तर-पश्चिम भारत में भारी वर्षा की चेतावनी
मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में बताया कि 29 जुलाई से 31 जुलाई तक दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 29 जुलाई से 30 जुलाई और 1 अगस्त को इसी तरह का मौसम देखने को मिलेगा।
इस बीच बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, गिलगित, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में 29 जुलाई से 1 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 जुलाई से 1 अगस्त तक बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी राजस्थान में 29 जुलाई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 जुलाई से 1 अगस्त तक बारिश होगी।
दक्षिणी, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में मानसून गतिविधि का पूर्वानुमान
आईएमडी ने 30 जुलाई से 1 अगस्त तक त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर में अत्यधिक भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। 31 जुलाई को झारखंड में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। केरल, माहे जैसे भारत के दक्षिणी क्षेत्रों में 29 जुलाई से 31 जुलाई तक भारी वर्षा होगी, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 28 जुलाई को और तटीय कर्नाटक में 29 जुलाई को वर्षा होगी।
29 जुलाई को त्रिपुरा, नागालैंड और मणिपुर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है, 29 जुलाई से 1 अगस्त तक मेघालय और असम में वर्षा होगी।
इसी तरह सिक्किम और पश्चिम बंगाल में 30 जुलाई से 1 अगस्त तक वर्षा होगी। ओडिशा में 29 जुलाई से 1 अगस्त तक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 29 जुलाई और 1 अगस्त को वर्षा होने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications