Weather Forecast: राजस्थान, गुजरात समेत 4 राज्यों में 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, कहां- कहां बरसेंगे बदरा
Weather Forecast: इस हफ्ते गुजरात, हरियाणा, राजस्थान दिल्ली समेत कई राज्यों में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में 26 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक बारिश के साथ बादल गरजने की संभावना है। IMD के मुताबिक, 27 जुलाई तक कई राज्यों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है। इस बीच सुबह महाराष्ट्र और गुजरात के इलाकों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। जबकि गुजरात के पोरबंदर में भारी बारिश के चलते जल भराव की समस्या हो गई।
गुजरात के कच्छ में भारी बारिश का अलर्ट
गुजरात के कई इलाकों में देर रात से बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम (IMD) के पूर्वानुमान दो दिन यानी 24 और 25 जुलाई को गुजरात राज्य में बादल छाए रहेंगे। यहां कच्छ में भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक कच्छ में 204 मिमी तक बारिश हो सकती है।26 और 27 जुलाई को बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। यहां इस हफ्ते न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

एमपी, राजस्थान में बारिश के आसार
ताजा अपडेट में मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजस्थान में 23-24 जुलाई, हरियाणा और गुजरात में 23 जुलाई यानी आज 115.6- 204.4 मिली तक बारिश के आसार हैं।
हिमाचल में भी छिटपुट स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी 23 से 27 जुलाई तक बारिश का पूर्वानुमान है। जबकि उत्तराखंड में 25 जुलाई तक आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के छिटपट बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications