Weather Forecast: केरल में बारिश ने मचाया तांडव! तटीय इलाकों में रेड अलर्ट, 19 राज्यों में करवट ले रहा मौसम
पिछले हफ्ते गुजरात, महाराष्ट्र में बारिश के बाद अब उत्तर भारत में मानसून एक्टिव होने जा रहा है। भारत मौसम विभाग ने इस हफ्ते मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों के भीतर तटीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक कुल 19 राज्यों में बारिश की संभावना है।
केरल में भारी बारिश का दौर जारी है। इस बीच गुजरात, महाराष्ट्र के लिए भी बारिश का अलर्ट है। आईएमडी ने अगले 4 से 5 दिनों के भीतर दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में हल्की से भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

भारत मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तटीय इलाकों समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश को लेकर आईएमडी के बड़े अपडेट्स-
- 31st जुलाई से 01 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है।
- वर्षा की चेतावनी: 01-03 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
- 31 जुलाई - 01 अगस्त 2024 को तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल, आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक और ओडिशा समेत पूर्वोत्तर के चार राज्यों नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट है।
- 31 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र और आंतरिक दक्षिणी और तटीय कर्नाटक में बारिश का संभावना है।
- 31 जुलाई -03 अगस्त के बीच केरल, माहे, कोंकण और गोवा बारिश का अलर्ट है।
- 01 अगस्त 2024 को तटीय कर्नाटक में बारिश का संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications