Weather Forecast: कड़ाके की ठंड से राहत नहीं, 5 जनवरी से बढ़ेगा 'सितम', घने कोहरे के बीच रफ्तार धीमी

Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से अभी कुछ दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर जारी अपडेट्स के मुताबिक आगामी पांच जनवरी से तापमान और अधिक गिर सकता है। इस बीच घने कुहरे के चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हुई है। पालम एयरपोर्ट से रवाना होने वाली कई फ्लाइट्स लेट हो हरी हैं। वहीं कुहरे चलते ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी हुई है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में घना कोहरे का क्रम जारी रहेगा। जबकि पंजाब के कुछ इलाकों में 5 जनवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है।

Weather Forecast cold will increase

वहीं दूसरी ओर आईएमडी ने दो जनवरी को पश्चिमी यूपी में अलग- अलग स्थानों पर बारिश और गरज- चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तर- पश्चिम और पूर्वी इलाकों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा बने रहने की संभावना व्यक्त की है। इसके अलावा कई जगहों पर छिटपुट बारिश के साथ तापमान तेजी गिरावट का पूर्वानुमान है।

दिल्ली में 7 जनवरी तक घना कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 7 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 तो इससे पहले 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि इस बीच दिल्ली में अगले कुछ दिनों में कोहरे की धुंध छंटने की उम्मीद है।

5 से 11 के बीच बढ़ेगी 'सितम'
उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने 5 जनवरी से 11 जनवरी के बीच तापमान में अधिकतम गिरावट का पूर्वानुमान लगाया है। आईएमडी के मुताबिक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के उत्तरी क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में रात के तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा सकती है। इसके अलावा यूपी के पश्चिम जिलों और राजस्थान, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में ठंड बढ़ सकती है।

यूपी में कोहरे का अलर्ट
दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान यूपी समेत कई राज्यों में कोहरे का प्रकोप है। यूपी के गाजीपुर, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+