Uttarakhand weather today: गर्मी दिखा रही तेवर, मानसून का इंतजार, जानिए आपके इलाके में कब होगी बारिश
Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप जारी है। इस बीच भीषण गर्मी से हर कोई परेशान नजर आ रहा है। देहरादून समेत पहाड़ी इलाकों में गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। दिन में पंखे, कूलर से भी राहत नहीं मिल रही है। अब लोगों को बारिश का इंतजार है।
इस बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। उत्तराखंड के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश के साथ मानसून प्रवेश करेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 11 से 15 जून तक प्रदेशभर में मौसम बदले रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने इस बार 11 जून काे उत्तराखंड में मानसून आने की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग ने 12 से लेकर 16 जून तक के मौसम का अनुमान भी जारी कर दिया है। 12 जून को जमकर बारिश होगी। 13 जून से पूरे प्रदेश भर में बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार प्रदेश में छह दिनों की जल्दी से मानसून प्रवेश करेगा। मई और जून के शुरूआत में बारिश से लोगों को काफी राहत मिली। लेकिन जून के दूसरे सप्ताह से गर्मी अपना तेवर दिखा रही है।
मंगलवार को गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़ ड़ाले। आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 39.1 डिग्री रहा। यह इस सीजन का सबसे अधिक पारा रिकॉर्ड किया गया। रात के न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री के बढ़ोतरी के साथ 25.7 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून को देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मैदानी इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 16 जून तक प्रदेश भर में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications