आज हुए चुनाव तो बिहार में किसकी बनेगी सरकार? कौन है युवाओं की पहली पसंद? नए सर्वे में चौंकाने वाले खुलासे
Bihar Assembly Election 2025 Opinion Poll: बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव संभव है, उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर -दिसंबर में दो से तीन चरणों में इलेक्शन होंगे। फिलहाल चुनाव को लेकर सभी दलों ने एड़ी-चोटी का दम लगाना शुरू कर दिया है। पीएम मोदी, राहुल गांधी ने हाल ही में बिहार में दौरे किए हैं तो वहीं चिराग पासवान की एंट्री ने इस सियासी जंग को और भी रोचक बना दिया है।
तेजस्वी-चिराग को लोग राज्य के युवा चेहरों में देखते हैं तो वहीं नीतीश कुमार तो राज्य का सबसे अनुभवी फेस है। इसी बात के मद्देनजर पोल ट्रैकर ने हाल ही में एक सर्वे किया, जिसमें चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।

इस सर्वे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। आपको बता दें कि इस सर्वे में 47 प्रतिशत युवाओं ने राहुल गांधी को अपनी पहली पसंद बताया है।
बिहार का ओपिनियन पोल (Opinion Poll)
पोल में पूछा गया था- युवाओं की पहली पसंद कौन?
- नरेंद्र मोदी
- राहुल गांधी
- अन्य
जिसमें लोगों ने निम्नलिखित जवाब दिया (Opinion Poll)
- नरेंद्र मोदी- 39 प्रतिशत
- राहुल गांधी -47 प्रतिशत
- अन्य - 14 प्रतिशत
इसका अर्थ ये हुआ कि युवाओं में पीएम मोदी के मुकाबले राहुल गांधी ज्यादा लोकप्रिय हैं। आपको बता दें कि इस सर्वे में 18 से 30 वर्ष की आयु के लोग शामिल हैं। इस सर्वे में विकल्प के तौर पर नीतीश कुमार और तेजस्वी भी थे। नीतीश कुमार को 18% युवाओं ने पसंद किया तो वहीं तेजस्वी यादव को 15% समर्थन मिला।
राहुल गांधी को क्यों पसंद कर रहे हैं युवा? (Opinion Poll)
सर्वे के मुताबिक युवाओं के बीच राहुल गांधी की लोकप्रियता के पीछे निम्नलिखित कारण हैं...
- राहुल गांधी ने रोजगार, शिक्षा और परीक्षा में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर बार-बार बात की है, जो युवाओं को प्रभावित कर रहा है।
- 'भारत जोड़ो यात्रा' और 'न्याय यात्रा' जैसी पदयात्राओं से राहुल गांधी ने देश के युवाओं से सीधा संवाद स्थापित किया।
- राहुल गांधी को युवा एक ऐसे नेता के रूप में देख रहे हैं जो बिना किसी घोटाले की छवि के साथ विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।
बिहार में महागठबंधन बाजी मार सकता है (Opinion Poll)
इस पोल के मुताबिक अगर बिहार में आज चुनाव होते हैं तो महागठबंधन बाजी मार सकता है। पोल के मुताबिक 243 सीटों वाले बिहार में एनडीए को 112 और इंडिया ब्लॉक को 126 सीटें मिल सकती हैं। जबकि बिहार चुनावी रणक्षेत्र के नए सिपाही जनसुराज को मात्र 1 सीट मिलती दिख रही है तो वहीं अन्य के खाते में 8 सीट जा सकती है।
एनडीए के लिए चिंता का विषय है ये सर्वे?
ये पोल सर्वे निश्चित रूप से महागठबंधन और राहुल गांधी के लिए खुशी का सबब बन सकता है लेकिन एनडीए के लिए ये चिंता का विषय है। अगर कांग्रेस इस युवा समर्थन को सही रणनीति में बदल सके, तो आने वाले विधानसभा चुनाव में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। मालूम हो कि ये सर्वे 15 मार्च से 5 जून के बीच किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications