Weather Updates: जमीन से आसमान तक कोहरे का कहर जारी, 14 ट्रेनें रद्द , 50 से ज्यादा फ्लाइटों पर असर
Fog Alert: पूरा उत्तर भारत घने कोहरे की चपेट में है। मंगलवार को आधा दिन बीत चुका है लेकिन इसके बावजूद बहुत सारे शहरों में दिन खुलने का नाम नहीं ले रहा है। घने कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़ियां रेंग रही हैं तो वहीं जमीन से लेकर आसमान तक में रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।

घने कोहरे की वजह से इस वक्त भारतीय रेलवे ने 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया है तो वहीं दिल्ली हवाई अड्डे पर कम से कम 50 फ्लाइट्स कोहरे की वजह से प्रभावित हुई हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।
11 उड़ानों को जयपुर के लिए डायवर्ट किया गया
दिल्ली हवाईअड्डे पर खराब मौसम के कारण आज सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच 11 उड़ानों को जयपुर और एक उड़ान को लखनऊ के लिए डायवर्ट किया गया है। तो वहीं बहुत सारी ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही हैं।
जो ट्रेनें दिल्ली से लेट चल रही है उनकी लिस्ट निम्नलिखित हैं ..
- भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला,
- गया-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस,
- डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी,
- दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्कक्रांति,
- चेन्नई-नई दिल्ली जीटी एक्सप्रेस,
- हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना,
- हबीबगैंग-नई दिल्ली भोपाल एक्सप्रेस,
- खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस और
- वास्को-निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस
- पुरी-नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस,
- हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस,
- कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति,
- इलाहाबाद-नई दिल्ली प्रयागराज,
- आज़मगढ़-दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस।
तो वहीं हवाईअड्डे पर भी दृश्यता काफी कम है जिसकी वजह से कई उड़ानों को रद्द किया गया है तो बहुतों की टाइमिंग भी बदली है इसलिए अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वो घर से निकलने से पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी से जरूर बात करें और अपनी फ्लाइट का सही समय जानकर ही आगे बढ़ें।
कोहरे के लिए अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले 15 दिनों तक पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। उसका कहना है कि आने वाले 15 दिनों में सर्दी का कहर देखने को मिलेगा।
लोगों को हाड़कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ेगा
और लोगों को हाड़कंपाने वाली सर्दी का सामना करना पड़ेगा इसलिए हर किसी को सेहत के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी है। उसने दिल्ली, बिहार, यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, झारखंड मे घने कोहरे के लिए अलर्ट जारी किया है।
लुढ़का पारा बढ़ी कंपकंपी
पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिम यूपी के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस चल रहा है तो वहीं राजस्थान, ईयूपी, एमपी के अधिकांश हिस्सों और उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड के कुछ हिस्सों में 11-12 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications