नवंबर में ही ठंडी हो गई दिल्ली, टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, हवा का स्तर भी खराब, इन जगहों में भी छाया कोहरा

नई दिल्ली। अभी नवंबर का महीना खत्म होने में पूरे 10 दिन बाकी है लेकिन सर्दी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है, आपको जानकर हैरत होगी कि दिल्ली में आज सुबह पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है, राजधानी की शुक्रवार सुबह काफी ठंडी रही है, आज यहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछले दस सालों में कभी भी नंवबर में नहीं रहा था, तो वहीं दूसरी ओर गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

Recommended Video

    Delhi Weather : November में ही कंपाने लगी सर्दी, टूटा 10 साल का रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी
    अभी से ही कांप रही है दिल्ली

    अभी से ही कांप रही है दिल्ली

    इस सीजन में ये अब तक का सबसे कम तापमान है, आने वाले वक्त में भी दिल्ली का सर्दी का ये प्रचंड रूप जारी रहने वाला है, मौसम विभाग ने कहा कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से ही दिल्ली में पारा लुढ़का है , केवल दिल्ली में ही नहीं राजस्थान के माउंट आबू में भी तापमान 2.2 डिग्री कल दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने कहा था कि अगले दो दिनों में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चले जाने की संभावना है क्योंकि इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है।

    दिल्ली की हवा आज भी खराब

    दिल्ली की हवा आज भी खराब

    जिसका असर दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में पड़ने वाला है, जिसकी वजह से अब सर्दी लोगों को सताएगी और लोगों को ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ेगा और आने वाले दिनों में ये सिलसिला और बढ़ेगा। मालूम हो कि प्रदूषण से परेशान दिल्ली में आज भी हवा का स्तर खराब रहा है, आज दिल्ली के आरके पुरम में AQI 302 दर्ज किया गया जो कि प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के मुताबिक खराब श्रेणी में आता है।

    कई शहरों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा

    कई शहरों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा

    केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों जैसे ओडिशा, एमपी और यूपी के कई शहरों में भी आज सुबह गलन महसूस की गई और घना कोहरा छाया रहा है। तो वहीं स्काईमेट ने कहा है कि एक एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन बंगाल की खाड़ी में एक्टिव है, जिसकी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान लक्षद्वीप, केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण तमिलनाडु में हल्की बारिश की उम्मीद है, जबकि पूर्वोत्तर भारत और जम्मू और कश्मीर के उत्तरी भागों में अलग-अलग हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है, जिसकी वजह से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस पारागिरने की आशंका है।

     120 साल में 40वां 'ला नीना' वाला साल है 2020

    120 साल में 40वां 'ला नीना' वाला साल है 2020

    गौरतलब है कि भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार हर साल की तुलना में ज्यादा ठंड पड़ने वाली है, क्योंकि ये 'ला नीना' वर्ष है, आपको बता दें कि ये 120 साल में 40वां 'ला नीना' वाला साल है जिसकी वजह से इस साल ठिठुरन, शीतलहर, कोहरा और गलन का सामना लोगों को करना पड़ेगा, विभाग के मुताबिक इस बार 20 दिसंबर से लेकर 20 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। 'ला नीना' की वजह से तापमान में गिरावट होती है, जिसके कारण सर्दी पहले शुरू हो जाती है, विभाग ने कहा है कि साल 2020,पिछले 10 सालों में सबसे ठंडा साल होने वाला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+