दिल्ली में आज चल सकती है धूल भरी आंधी, कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के भी आसार
नई दिल्ली, 4 मई: राजधानी दिल्ली समेत देश का बड़ा हिस्सा इस समय भारी गर्मी का सामना कर रहा है। दिल्ली के मौसम को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि राजधानी में आज (बुधवार) धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना है।
Recommended Video

दिल्ली के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और गरज के बारिश के अनुमान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली के अलावा राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश होने के आसार है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर
उत्तर पश्चिम भारत के मौसम पर इस समय पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ रहा है। जिसके चलते अगले तीन दिन तक दिल्ली और आसपास बादल छाये रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है। दिल्ली में 12 साल में अप्रैल का सर्वाधिक तापमान बीते हफ्ते गुरुवार और शुक्रवार को 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

लू से मिलेगी राहत
आईएमडी ने कहा कि अगले 6-7 दिनों तक लोगों को गर्म हवाओं (लू) से राहत मिलेगी। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के खत्म होने के बाद एक बार फिर से पारा चढ़ेगा और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications