दिल्ली एनसीआर में मौसम ने फिर ली करवट, बरसात के नाम रही सोमवार की शाम
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर के मौसम में तेज बदलाव देखने को मिला। पिछले दो दिनों से कम हो रही ठंड मानो एक बार फिर लौट आई। सोमवार शाम को तेज बारिश से ठंड बढ़ गई। बारिश की बौछार के साथ ही ओले भी देखने को मिले। सोमवार की सुबह हल्के कोहरे के साथ हुई थी। एयर क्वालिटी की बात करें तो दिल्ली के पंजाबी बाग में एक्यूआई 200, पूसा में 165, आईटीओ में 256, मंदिर बाग में 155, मुंडका में 213, पवाना में 255, नरेला में 191 और अलीपुर में 230 रही। सोमवार को तापमान न्यूनतम 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। ये मौसम के औसत तापमान से 3 डिग्री कम है। मौसम विभाग से आई जानकारी के अनुसार ये तापमान दिल्ली एनसीआर में अभी और गिरेगा।

स्काईमेट के अनुसार 2019 में मानसून साधारण बारिश वाला रहेगा। बहुत कम ही जगह पर अधिक बारिश की संभावना है। बता दें कि इस बार दिल्ली एनसीआर में मौसम ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। अचानक दिल्ली में पड़े हद से ज्यादा ओलों ने लोगों को चौंका दिया था। सड़कों पर किसी बर्फीली जगह की जैसा नजारा था। लोग गाड़ियों से बाहर निकलकर तस्वीरें खींचने लगे।
अचानक हुए मौसम के बदलाव और खराब मौसम के चलते दिल्ली एयरपोर्ट से तीन फ्लाइट डायवर्ट कर दी गई हैं। मौसम में इस बदलाव का कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस को माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें-दिल्ली में गरज के साथ बारिश से बिगड़ा मौसम, 11 फ्लाइट जयपुर-लखनऊ के लिए डायवर्ट












Click it and Unblock the Notifications