बिगड़ सकता है आज दिल्ली-एनसीआर का मौसम, बारिश के आसार

नई दिल्ली। मंगलवार की सुबह दिल्ली एनसीआर का मौसम साथ रहा लेकिन दोपहर तक आसमान में बादल छा गए। हालांकि बारिश कहीं भी नहीं हुई। बुधवार को तस्वीर अलग दिखने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो कई इलाकों में बारिश हो सकती है। बता दें कि मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक था जिसके लिए स्थानीय कारणों को जिम्मेदार माना जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से आई जानकारी के अनुसार अगले सप्ताह की शुरुआत में मौसम ठंडा रहेगा जिसके बाद धीरे धीरे तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।

Weather change in delhi, it may rain

बढ़ने लगी गर्मी के चलते दिल्ली एनसीआर के लोगों को पंखे और एसी की मदद लेनी पड़ सकती है।वहीं डॉक्टरों का कहना है कि मौसम के इस बदलाव के चलते लोगों का वायरल फीवर हो सकता है। ऐसे में सभी को स्वास्थ के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। गौरतलब है कि इस सप्ताह सोमवार को हल्की बारिश की वजह से दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है। प्रदूषण मापने वाली संस्था सफर के अनुसार बारिश के कारण धूल के कणों में कमी आई है।

हालांकि ठंड अब कम होने लगी है लेकिन बता दें कि इस साल ठंड ने दिल्ली में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। दिल्ली एनसीआर में ओलों के चलते ऐसा हाल था कि सड़कें किसी पहाड़ी इलाके जैसी दिखाई पड़ रही थीं। लोग अपनी गाड़ियों से निकलकर तस्वीरें खींचने लगे। ये नजारा दिल्ली के लिए पूरी तरह ऐतिहासिक था।

यह भी पढ़ें-बारिश के बाद फिर बदला मौसम का मिजाज, आज भी घिरे रहेंगे बादल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+