बारिश के बाद फिर बदला मौसम का मिजाज, आज भी घिरे रहेंगे बादल

नई दिल्ली। सोमवार को दिल्ली एनसीआर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर साफ देखने को मिला। दिन भर धूप और बादल की लुका छिपी के बाद आखिरकार शाम को बारिश हो ही गई। इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई। गौरतलब है कि मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी आसमान में बादलों का आवाजाही रहेगी लेकिन बारिश होने की उम्मीद कम ही है। सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा था। यहां न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके पीछे स्थानीय कारणों को जिम्मेदार माना गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज ठंडा रहने के बाद धीरे धीरे पारा चढ़ना शुरू हो जाएगा।

Weather again changes after rain, clouds will still be seen in the sky

मौसम में ऐसे बदलाव के चलते इसके बाद लोगों को घरों में पंखे चलाने की जरूरत पड़ सकती है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि मौसम के इस बदलाव के चलते लोगों का वायरल फीवर हो सकता है। ऐसे में सभी को स्वास्थ के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

वहीं दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की बात करें तो ये शुक्रवार को खतरनाक स्तर पर था। एक्यूआई के अनुसार दिल्ली के आरके पुरम का इलाका सबसे अधिक प्रदूषित था। वहीं गिजियाबरा और नोएडा मे प्रदूषण के स्तर में थोड़ी सी गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि इस साल ठंड ने दिल्ली एनसीआर में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस बार इस कदर ओले गिरे कि नजारा किसी पहाड़ी इलाके से कम न था। सड़कें सफेद हो गई थीं और लोग गाड़ियों से बाहर निकलकर तस्वीरें लेने लगे थे।

यह भी पढ़े- दिल्ली एनसीआर में आज हो सकती है बारिश, फिर करवट लेगा मौसम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+