Weather Updates: अगले चंद घंटों में इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। देश के उत्तरी और पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है, हिमाचल,केरल, उत्तराखंड में बारिश के कारण भारी तबाही हुई है, स्‍काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों में, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

जबकि राज्यों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में 24 अगस्त तक मौसम शुष्क रहेगा। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से दो दिन में 17 लोगों की जान चली गई। सेना के हेलिकॉप्टर राहत और बचाव अभियान में जुटे हैं। दूसरी ओर, हिमाचल में भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक 24 लोगों की मौत हो गई।

यहां बरपा है कुदरत का कहर

यहां बरपा है कुदरत का कहर

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। मानसून की शुरुआत से अब तक देशभर में 626 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह सामान्य 612 मिमी से करीब 2 फीसदी ज्यादा है।

उत्तराखंड में बादल फटने से 20 घर बह गए

उत्तराखंड में बादल फटने से 20 घर बह गए

जबकि उत्तराखंड में बादल फटने से 20 घर बह गए, अलकनंदा समेत राज्य की कई नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून, पौढ़ी और नैनीताल जिले में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी दी है, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक और केरल में भी दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+