Weather Alert: दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, उत्तराखंड में Yellow Alert
नई दिल्ली, 10 मई। कोरोना संकट से जूझ रहे भारत के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से मौसम में उलटफेर जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देश के कई राज्यों में बादल बरस रहे हैं। विभाग ने कहा है कि दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों में 11 मई से 13 मई के बीच आंधी-तूफान की आशंका बनी हुई है।
Recommended Video

उत्तराखंड में Yellow Alert
आईएमडी के मुताबिक अगले तीन दिनों तक दिल्ली,-एनसीआर में एमपी, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है, तो वहीं पहाड़ों पर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तऱाखंड में तो भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने उत्तराखंड रके 8 जिलों में 'यलो अलर्ट' जारी किया हुआ है। विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी करते हुए Yellow Alert जारी किया हुआ है।

दिल्ली में भी होगी तेज बारिश
मालूम हो कि रविवार को दोपहर बाद दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश हुई है, जिससे तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सोमवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना
तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान यूपी-उत्तराखंड, एमपी, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है, तो वहीं दिल्ली में मंगलवार, बुधवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना नजर आ रही है, जबकि गुजरात और एमपी में भी हल्के-फुल्के बादल बरस सकते हैं। जबकि कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आज बारिश हुई है जिससे तापमान में कमी आई है।

राजस्थान में चल सकती है धूल भरी आंधी
निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक आज और कल राजस्थान के कई जिलों में में धूल भरी आंधी चलने की आशंका है तो वहीं गंगानगर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, और अनूपगढ़ में हल्की बारिश के भी आसार दिख रहे हैं इसलिए विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया है।

मानसून समय पर आएगा
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून 1 जून को केरल में दस्तक दे देगा, इस बार मानसून सीजन बढ़िया रहेगा। विभाग के मुताबिक मई के अंतिम सप्ताह में देश में प्री-मानसून गतिविधि होगी और इस साल 96 प्रतिशत से लेकर 104 फीसदी तक वर्षा हो सकती है, जो कि सामान्य से अच्छी बारिश की श्रेणी में आती है।मानसून सीजन जून से लेकर सितंबर तक रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications