दिल्ली-एनसीआर में बदल सकता है मौसम का मिजाज, आंधी के साथ बारिश का अनुमान

नई दिल्ली: पिछले दिनों आये आंधी-तूफान के बाद दिल्ली लू और गर्मी की चपेट में है। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 11 मई का दिन राजधानी में इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। वहीं राजधानी और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने की सम्भावना है।

weather alert thunderstorm expected in next 2-3 hours in delhi ncr region

दिल्ली एनसीआर में अगले 2 से तीन घंटे में मौसम खराब होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन घंटे में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली एनसीआर के इलाकों में अगले दो से तीन घंटे के बीच बारिश की संभावना जताई जा रही है। गाजियाबाद में भी तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार 12 तारीख की शाम को दिल्ली में आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 12 और 13 मई को तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, केवल दिल्ली ही नहीं उप्र के कई जिलों में भी 13-14 मई को भी तूफान आने के आसार हैं। वहीं पंजाब के लुधियाना जिले में अचानक दिन में ही अँधेरा छा गया है और आसमान बादलों से भर आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+