अगले कुछ घंटों में देश के इन राज्यों में आ सकता है धूल भरा तूफान, अलर्ट जारी

नई दिल्ली। केरल के समुद्र से उठकर चला दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस वक्त पूरी गति के साथ आगे बढ़ रहा है और उसने देश के लगभग आधे से ज्यादा भाग को कवर कर लिया है इसी वजह से देश के कई जगहों से भारी बारिश की खबर है लेकिन अभी भी देश के कुछ राज्य ऐसे हैं, जो बारिश के लिए तरस रहे हैं, स्काईमेट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान मॉनसून की देरी के चलते मौसम अभी भी शुष्क और गर्म बना हुआ है, हालांकि अगले 24 घंटों तक मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है।

इन राज्यों में आ सकता है धूल भरा तूफान

इन राज्यों में आ सकता है धूल भरा तूफान

स्काईमेट के मुताबिक राज्यों में धूलभरी आंधी चलने और गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे यहां के लोगों को गर्म मौसम के साथ लू से भी राहत मिलेगी।स्काईमेट के मुताबिक आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और यूपी के कुछ जगहों पर भारी से भारी बारिश होने की आशंका है, इसलिए विभाग और प्रशासन ने पर्यटकों के लिए कल ही अलर्ट जारी किया था।

उत्तराखंड में झमाझम बारिश

उत्तराखंड में झमाझम बारिश

विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड के देहरादून, ऋषिकेश , हरिद्वार और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, किन्नौर और मंडी में अगले 24 घंटो के दौरान भारी बारिश हो सकती है, इसके साथी ही तेज हवाएं चलेंगी और बिजली भी कड़केगी, लेकिन दिल्ली में मॉनसून जुलाई के पहले सप्ताह ही पहुंचेगा।

 गुजरात में मॉनसून

गुजरात में मॉनसून

दक्षिण पश्चिम मॉनसून 2019 ने काफी लंबे इंतज़ार के बाद गुजरात पहुंचा है, इस समय मॉनसून की उत्तरी सीमा वेरावल और सूरत से गुजर रही है, चक्रवाती तूफान 'वायु' की वजह से गुजरात में बारिश की गतिविधियां प्रभावित हुई हैं, फिलहाल अब मॉनसून राज्य में प्रवेश कर गया है, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश की यह गतिविधियां 28 जून तक जारी रहेगी।

आज यूपी के कई जिलों में हो सकती है बारिश

आज यूपी के कई जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने यूपी में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, विभाग का कहना है कि मॉनसून की बारिश के दौरान तेज हवाएं चल सकती है और बिजली कड़क सकती है। इस महीने के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह तक मॉनसून पूरे भारत को कवर लेगा। देश के अधिकांश राज्यों में मॉनसून पहुंच चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+