Weather: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में छाया रहेगा कोहरा

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल चुका है। पूरे उत्तर भारत में ठंडी हवाएं चल रही है और कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। इस बीच, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। उत्तरी राज्यों में जहां ठंड का कहर जारी है।

वहीं मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। इस बीच, दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह के वक्त घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे के चलते कई जगहों पर वाहन भी एक-दूसरे टकरा गए। मौसम विभाग ने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

Weather Forecast

आईएमडी के मुताबिक, कल भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, कुछ जगहों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो सकती है। 21 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ने की उम्मीद है। पंजाब और हरियाणा में गुरुवार को कड़ाके की ठंड रही। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान गिरकर दो डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

बठिंडा में भी कड़ाके की ठंड रही और यहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस और गुरदासपुर में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया है कि कल पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में तापमान पांच डिग्री से नीचे रहेगा, साथ ही घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

दक्षिण भारत में वर्षा का पूर्वानुमान
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। यह सिस्टम अगले 12 घंटों में उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र तट की ओर बढ़ सकता है। कल पूर्वोत्तर भारत में छिटपुट बारिश हो सकती है, खासकर ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में।

दक्षिण-पश्चिम भारत में भी छिटपुट बारिश की संभावना है, खास तौर पर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और केरल में। लक्षद्वीप में भी बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश में 20 दिसंबर को भारी बारिश होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+