IMD Rain Alert: अगले दो दिन सावधान! आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश, इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट

Weather Rain Alert: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। जहां कुछ राज्यों में बारिश राहत बनकर, तो कई जगह आफत बनकर बरस रही है। दिल्ली और एनसीआर (Delhi NCR Latest Weather Report) में पिछले तीन रोज से हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है।

वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु में लगातार भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गई है। इसी बीच आगामी दो दिन के लिए कई राज्यों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

Weather Rain Alert

उत्तर भारत के लिए मौसम अलर्ट (IMD Heavy Rain Alert)

आईएमडी ने अगले तीन दिनों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इन राज्यों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, चंडीगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई क्षेत्रों में तूफानी हवाओं के साथ तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली में अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाए रहने तथा मध्यम से भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर-पश्चिम भारत के लिए मौसम पूर्वानुमान

उत्तराखंड में 12 से 13 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 12 सितंबर से 15 सितंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में 12 सितंबर से 14 सितंबर के बीच तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है। पश्चिमी राजस्थान में 12 सितंबर को भारी बारिश होने का अनुमान है, जबकि हिमाचल प्रदेश में 12 सितंबर और 13 सितंबर दोनों दिन बारिश होने की संभावना है।

पश्चिम और मध्य भारत में मौसम की स्थिति

आईएमडी ने पूरे सप्ताह मध्य भारत और कोंकण और गोवा क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा की भविष्यवाणी की है। गुजरात में भी इसी तरह का मौसम पैटर्न देखने को मिल सकता है। इस अवधि के दौरान मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में छिटपुट से लेकर हल्की व मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

दक्षिण भारत का मौसम अपडेट

मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, केरल और माहे में हल्की से लेकर मध्यम बारिश की चेतावनी दी है। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कराईकल, यनम, आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में भी इस सप्ताह ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है।

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत का वर्षा पूर्वानुमान

12 सितंबर से 16 सितंबर तक मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। 14 सितंबर को झारखंड में भारी बारिश हो सकती है। 13 सितंबर और 14 सितंबर को बिहार और ओडिशा में भारी बारिश होने का अनुमान है। 12 सितंबर से 14 सितंबर तक पश्चिम बंगाल के गंगीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+