मौसम विभाग की चेतावनी, यहां 50-60 Km/h रफ्तार की हवाओं के साथ उठेगा धूल का गुबार

मौसम विभाग का अलर्ट, यहां उठ सकता है धूल का गुबार और 50-60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।

नई दिल्ली। सूरज की तपिश और गर्म हवाओं की मार झेल रहे उत्तर भारत में गर्मी का सितम लगातार जारी है। झुलसाती गर्मी से घरों के अंदर भी राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को राजस्थान के फलौदी में सर्वाधिक 47.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली इलाके में पारा 45.2 डिग्री तक पहुंचा। हालांकि दिल्ली-एनसीआर के लिए एक राहत भरी खबर ये है कि कल यानी रविवार को धूल भरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। इस बीच देश के 4 राज्यों में अगले 4-5 घंटों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों राज्यों में धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बताए गए हैं।

कौन-कौन से हैं ये 4 राज्य

कौन-कौन से हैं ये 4 राज्य

मौसम की भविष्यवाणी करने वाली एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 2-4 घंटों के दौरान राजस्थान के कई जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं (50-60 किमी प्रति घंटे) के साथ धूल का गुबार उठेगा और गरज के साथ बौछारें पड़ेगी। इसके अलावा अगले 2-4 घंटों के दौरान पंजाब के कई जिलों में तेज हवाओं (5-60 किमी प्रति घंटे) के साथ धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश होगी। वहीं, मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले 4-5 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। छत्तीसगढ़ के भी कई जिलों में अगले 4-6 घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत की तरफ बढ़ी मॉनसून एक्सप्रेस

पूर्वोत्तर भारत की तरफ बढ़ी मॉनसून एक्सप्रेस

आपको बता दें, उत्तर भारत इन दिनों भयंकर गर्मी की चपेट में है। दक्षिण भारत में दस्तक देने के बाद 'मॉनसून एक्सप्रेस' भी अब देश के बाकी राज्यों की तरफ बढ़ चली है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटों में मानसून उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम से होते हुए पूरे पूर्वोत्तर राज्यों यानी असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तक पहुंच जाएगा। इसके बाद अगले 3 से 4 दिन तक यहां लगातार बारिश होने की संभावना है। वर्तमान में बंगाल की पूर्वोत्तर खाड़ी और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती प्रसार बना हुआ है। यह चक्रवाती सर्कुलेशन धीरे-धीरे पूर्वोत्तर भारत की ओर बढ़ेगा, जिससे बारिश की रफ्तार में और बढ़ोतरी होगी। इसका असर यह होगा कि पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।

बिजली और ओले गिरने की भी आशंका

बिजली और ओले गिरने की भी आशंका

हालांकि पिछले 24 घंटों में मॉनसून पूर्वोत्तर भारत के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ा है, लेकिन अब करीब-करीब सभी पूर्वोत्तर राज्यों में मॉनसून के आगे बढने के मजबूत आसार बन रहे हैं। गौरतलब है कि पूर्वोत्तर के लगभग सभी राज्यों में फिलहाल बारिश की कमी देखने को मिल रही है, लेकिन अनुमान है कि धीरे-धीरे बारिश की रफ्तार में बढ़ोत्तरी होने से अगले एक सप्ताह में बारिश की कमी काफी हद तक पूरी हो सकती है। मानसून पूर्वोत्तर भारत को कवर करने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन इससे पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति भी बन सकती है। इसके अलावा आसमानी बिजली और ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है।

पहाड़ों पर संडे से बरसेंगे बादल

पहाड़ों पर संडे से बरसेंगे बादल

वहीं, दूसरी तरफ उत्तर भारत में लगातार ऊपर चढ़ रहे गर्मी के पारे के बीच मौसम विभाग एक राहत भरी खबर भी लेकर आया है। मौसम विभान ने कहा है कि यूपी से सटे उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक झमाझम बारिश की संभावना है। दरअसल, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 16 जून यानी रविवार से अगले एक हफ्ते तक प्री-मॉनसून बारिश की संभावना जताई है। उत्तराखंड के कई इलाकों में 16 जून से लेकर 19 जून तक झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं, 19 जून के बाद इस बारिश में थोड़ी कमी आएगी, लेकिन यह 2-3 दिनों तक जारी रहेगी। यानी मॉनसून से पहले होने वाली यह बारिश गर्मी से बेहाल लोगों को कुछ समय के लिए राहत दिला सकती है।

जुलाई तक पहुंच जाएगी मॉनसून एक्सप्रेस

जुलाई तक पहुंच जाएगी मॉनसून एक्सप्रेस

मौसम विभाग के मुताबिक 16 जून से उत्तराखंड के ज्यादा इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ इलाकों में आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश के भी आसार हैं। हालांकि इस बारिश से पहले राज्य में गर्मी का पारा ऊपर चढ़ेगा और लोगों को लू व उमस झेलनी होगी। मौसम विभाग का कहना है कि लगातार 5 दिन तक झमाझम बरसने के बाद 19 जून से बारिश कुछ हल्की पड़ेगी और 21 जून तक काफी कम हो जाएगी। हालांकि यह प्री मॉनसून बारिश है और राज्य में मॉनसून एक्सप्रेस जुलाई के पहले हफ्ते तक ही पहुंचने के आसार हैं। प्री-मॉनसून बारिश से लोगों को झुलसाती गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+