महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ने लॉकडाउन में छूट के दिए संकेत, रखीं ये शर्तें

मुंबई। देश में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए 24 मार्च को लगाए गए लॉकडाउन के खत्म होने में अब केवल 2 दिन ही शेष रह गए हैं। लेकिन कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में लोगों के बीच अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। लेकिन इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों को आश्वासन दिया है कि, हम तीन मई के बाद निश्चित रूप से कुछ क्षेत्रों की स्थिति को देखते हुए छूट देंगे।

महाराष्ट्र के लोगों की बंधी उम्मीद

महाराष्ट्र के लोगों की बंधी उम्मीद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि मैं चाहता हूं कि लोग कोरोना से घबराएं नहीं। यह केवल समय पर उपचार शुरू करने के बारे में है। कुछ दिनों में बच्चों से लेकर 83 साल के लोग ठीक होकर घर चले गए हैं। वेंटिलेटर पर मौजूद लोग भी ठीक हो रहे हैं। हम तीन मई के बाद निश्चित रूप से कुछ क्षेत्रों की स्थिति को देखते हुए छूट देंगे, लेकिन सतर्क रहें और सहयोग करें, अन्यथा पिछले कुछ दिनों में हमने जो कुछ भी हासिल किया है वह बर्बाद हो जाएगा। इसलिए, हम धैर्य और सावधानी के साथ आगे बढ़ेंगे।

महाराष्ट्र के 36 जिलों में से 14 जिले रेड जोन में

महाराष्ट्र के 36 जिलों में से 14 जिले रेड जोन में

केंद्र सरकार की ओर देश के सभी 733 जिलों की एक लिस्ट जारी कर उन्हें तीन जोन में बांटा गया है। इसमें महाराष्ट्र के 36 जिलों में से 14 जिलों को रेड जोन, 16 जिलों को ऑरेंज जोन और 6 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। राज्य में मुंबई, पुणे, थाने, नासिक, पालघर, नागपुर, सोलापुर, यावतमाल, औरंगावाद, सतारा, अकौला, जलगांग जिलों को केंद्र सरकार ने रेड जोन रखा है।

Recommended Video

    Coronavirus: Maharashtra में कितने Red Zone, जानिए यहां के हर Districts का हाल | वनइंडिया हिंदी

    महाराष्ट्र में गुरुवार को 27 और लोगों की मौत

    गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 583 नए मामले सामने आने के साथ मरीजों की संख्या 10,000 के आंकड़े को पार कर गई है। वहीं गुरुवार को 27 और लोगों की मौत होने के साथ अब तक कुल 459 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र में कोविड-19 के 583 नए मामले सामने आए हैं। अभी तक कुल 10,498 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में पहला मामला सामने आने के बाद 53 दिन हो चुके हैं। राज्य में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित मुंबई में 471 नए मामलों के साथ संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 6,874 हो गई है। बृहस्पतिवार को 20 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 290 हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+