मुकेश अंबानी ने चंदा दिया तो वापस कर देंगे: आम आदमी पार्टी

उन्होने कहा कि अंबानी से दस लाख रूपये से अधिक पैसा लेने से पहले हम मुंबई की जनता से पूछेंगे कि हमें अंबानी से धन लेना चाहिए या नहीं। हमारा पूरा प्रयास है कि पारदर्शिता बनी रहे और हम पर किसी भी तरह की शर्त न थोपी जाए। यह ध्यान देने योग्य है कि 'आप' प्रवक्ता और नेता योगेंद्र यादव ने अलग अलग बयान दिये हैं।
'आप' नेता अरविंद केजरीवाल ने मुकेश अंबानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होने कहा था कि अंबानी कांग्रेस, भाजपा को फंड देते हैं, अप्रत्यक्ष तौर पर देश में उनकी ही सरकार चलती है। सरकार ने जितना कहा था उन्होने उससे कम गैस का उत्पादन किया, उनके कहने पर ही गैस के दाम बढ़ाये गये।
वहीं पी चिंदंबरम ने केजरीवाल द्वारा लगाये गये आरोपों को निराधार कहा है और तर्क दिया कि तय सीमा से कम गैस उत्पादन करने के कारण ही अंबानी पर 1.8 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। उन्होने अंबानी के खिलाफ दायर हुई एफआईआर को हास्यास्पद करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications