हम आम आदमी पार्टी को एक्सपोज करना चाहते थे: कपिल सिब्बल

एबीपी न्यूज के एक कार्यक्रम में आये कपिल ने कहा कि वह इसलिए चुनाव में हार गये क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने जनता से झूठे वादे किये थे। कपिल के अनुसार एक आदमी जो पोडियम पर खड़ा होकर अपनी बात कहता है, वहीं दूसरा आम जनता के पास जाकर और झूठ बोलकर अपनी बात कहता है, जनता को बड़े बड़े सपने दिखाता है। इसलिए जनता उनके बहकावे में आ गयी।
सिब्बल ने लोकसभा चुनाव परिणामों को लेकर आ रहे सर्वे के नतीजों को मानने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि सर्वे का यकीन नहीं किया क्योंकि यह समय समय पर बदलते रहते हैं। उन्होने हवाला दिया कि सन 2004 में भी सर्वे दिखा रहे थे कि एनडीए की फिर से वापसी होगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस बार भी यही होगा। सिब्बल का कहना है कि जब भी भ्रष्टाचार के खिलाफ एक आंदोलन चला जनता को विकल्प मिला वो कुछ ही समय में खत्म हो गया और केंद्र में फिर से कांग्रेस की सरकार वापस आ गयी।
सिब्बल ने कांग्रेस के परिवारवाद से किनारा किया और कहा कि यह पार्टी निर्णय लेती है कि प्रधानमंत्री मद का उम्मीदवार कौन होगा? सिब्बल ने उदाहरण दिया कि अकाली दल को ले लीजिए वहां बादल के अलावा कौन है, डीएमके में करूनानिधि के अलावा कौन है, यही हाल जयललिता की पार्टी का है।












Click it and Unblock the Notifications