'लॉरेंस बिश्नोई और 500 करोड़ रुपये चाहिए, नहीं तो...', पुलिस को मिला Email, क्या होने वाला है अब?
Lawrence Bishnoi Mumbai Police: 'लॉरेंस बिश्नोई दो और साथ में 500 करोड़ रुपये भी, नहीं तो गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर हमला होगा', ये धमकी भरा ईमेल गुरुवार की सुबह 10 बजे के करीब मुंबई पुलिस को मिला है।
रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को ये धमकी भरा ईमेल आया है। इस मेल में साफ-साफ लिखा है कि उन्हें दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और साथ में 500 करोड़ रुपये चाहिए नहीं तो, वह गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर हमला कर देंगे।

इस मेल के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है। इस मेल के बारे में दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस को भी बता दिया गया है। आईआईसी वर्ल्ड कप मैच 2023 को लेकर ये धमकी के बाद पुलिस सर्तक है। इस स्टेडियम में वर्ल्ड कप के पांच मैच खेले जाने हैं।
मेल में भी लिखा गया है कि भारत में हर चीज आसानी से बिकती है, हमने कई चीजें खरीदी हैं। मेल में ये भी दावा किया गया है कि कितनी भी सिक्योरिटी बढ़ा लो...लेकिन हमसे उसे नहीं बचा पाओगे।
मुंबई पुलिस से इस मेल का जवाब भी मांगा गया है। मुंबई पुलिस साइबर पुलिस के साथ मिलकर अब इस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब मुंबई पुलिस को ऐसी खतरनाक धमकियां मिली हैं। इससे पहले भी कई बार मुंबई पुलिस को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। अभी एक महीने पहले ही सितंबर में मुंबई पुलिस को कंट्रोल रूम में ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी भरा कॉल आया था।
धमकी देने वाले ने कहा था कि दो पाकिस्तानी भारत में समुद्री मार्ग से आ रहे हैं। फिर इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच ने की थी, जिसमें पता चला कि फोन करने वाला शख्स उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का है।












Click it and Unblock the Notifications