'हम चाहते हैं PM मोदी की मौजूदगी में मणिपुर के हालात पर चर्चा हो', मानसून सत्र से पहले बोले जयराम रमेश
Jairam Ramesh: संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। सरकार को घेरने के लिए विपक्ष पूरी तैयारी में है। इसको लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हम सदम में कुछ मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा पहला मुद्दा जो है वह है मणिपुर का। हम सबसे पहले मणिपुर मुद्दा पर चर्चा करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मणिपुर के हालात पर चर्चा हो।

इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि हम इस अवसर का उपयोग सदन में रेल सुरक्षा मुद्दे पर चर्चा के लिए करेंगे। रेल सुरक्षा को पीछे छोड़ दिया गया है, इसलिए हम इस पर चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़ें- प्रियंका गांधी कांग्रेस में महिलाओं को सम्मान और राजस्थान में सुरक्षा दिलाने के लिए कब लड़ेगी?- अर्चना चिटनीस












Click it and Unblock the Notifications