प्रियंका गांधी कांग्रेस में महिलाओं को सम्मान और राजस्थान में सुरक्षा दिलाने के लिए कब लड़ेगी?- अर्चना चिटनीस

MP BJP News: मध्यप्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री और BJP प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनीस ने कहा कि सोनिया गांधी भले ही कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही हो, प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव हैं, लेकिन ये नेत्रियां अपने दल में महिलाओं को सम्मान और राजस्थान सरकार में सुरक्षा दिलाने में असमर्थ हैं। श्योपुर के नागौद में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की मौजूदगी में कांग्रेस नेत्री संध्या कुशवाहा द्वारा मंच से कांग्रेस में महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव को बताया गया।

पूर्व मंत्री चिटनीस ने कहा कि राजस्थान के करौली में लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद जलाकर निर्मम हत्या की घटना यह बताती है कि कांग्रेस संगठन में महिलाओं के सम्मान और राजस्थान सरकार में सुरक्षा देने में असमर्थ हैं, क्योंकि कांग्रेस मानसिकता हमेशा महिला विरोधी रही है। उन्होंने कहा कि 'लड़की हूं मैं लड़ सकती हूँ का नारा देने वाली प्रियंका गाँधी अपने दल में महिलाओं को सम्मान और राजस्थान सरकार में सुरक्षा दिलाने के लिए कब लड़ेगी?

Archana Chitnis statement on Priyanka Gandhi regarding atrocities on women in Congress governments

कांग्रेस सरकारों में बेटियां असुरक्षित

अर्चना चिटनीस ने राजस्थान के करौली में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद एसिड से जलाकर निर्मम हत्या की घटना की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस महिला सम्मान और सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें करती है, उनकी नेता प्रियंका गाँधी महिलाओं के हक और अधिकार के लिए लड़ने की ढोंग रचती हैं लेकिन कांग्रेस की सरकारों में ही बेटियों असुरक्षित हैं।

प्रदेश प्रवक्ता चिटनीस ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो(एनसीआरबी) की रिपोर्ट में राजस्थान पूरे देश में दुष्कर्म के मामले में सबसे अधिक आगे है। रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में राजस्थान में कुल 6,337 दुष्कर्म के प्रकरण सामने आए, जो साल 2020 के 5,310 के मुकाबले एक हजार ज्यादा थे। 2020 और 2021 में बांकी राज्यों की तुलना में राजस्थान रेप के मामले में आगे है। 2022-23 में राजस्थान में मामले बढ़े हैं। इससे पता चलता है कि महिलाओं की सुरक्षा की दुहाई देनी वाली राजस्थान की कांग्रेस सरकार महिलाओं के प्रति कितनी लापरवाही है। बेटियों के हक की लड़ाई लड़ने का दावा करने वाली प्रियंका गांधी का राजस्थान की घटना पर कोई ट्वीट नहीं आता है।

चिटनीस ने कहा कि प्रियंका जी, ग्वालियर मत जाओ, राजनीति फिर कभी कर लेना, अभी तो राजस्थान के करौली जाकर दलित बेटी के मां-बाप से मिलकर माफी मांगो, अपने नाकारा और निकम्मेपन वाली सरकार के लिए जिसके कारण बेटियां हैवानियत का शिकार हो रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों में बोलने से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के हाथ-पैर क्यों फूल रहे हैं। इसका जवाब प्रियंका और राहुल गांधी को देना होगा।

कमलनाथ कांग्रेस नेताओं से भरवाएं 'नारी सम्मान' के फार्म

अर्चना चिटनीस ने कहा कि कांग्रेस के दावे और हकीकत में मेल नहीं है। कांग्रेस नेता नारी सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन यही नेता जब मंच पर होते हैं तो कांग्रेस नेत्रियों को मंच पर नहीं आने देते, उनको बोलने नहीं दिया जाता और उनके साथ भेदभाव किया जाता है। कांग्रेस के अन्दर ही महिलाओं का सम्मान नहीं होता, भला ऐसी कांग्रेस प्रदेश की नारी शक्ति का क्या सम्मान करेगी। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की 'नारी सम्मान योजना' पूरी तरह फर्जी और राजनीतिक माइलेज लेने की कोशिश भर है। कमलनाथ जी को नारी सम्मान योजना के फार्म महिलाओं के बजाय कांग्रेस नेताओं से भरवाना चाहिए, ताकि वे खुद के दल की महिला नेत्रियों का सम्मान करें।

उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी कन्या पूजन करते हैं, उनका भविष्य संवारने के लिए नई-नई योजनाएं बना रहे हैं। वही दूसरी ओर कांग्रेस के नेता महिलाओं के साथ भेदभाव और उनका अपमान करते हैं। राहुल गांधी ने बड़ोदरा में लोगों से पूछा था कि क्या संघ की शाखाओं में महिलाएं स्कर्ट पहने दिखती हैं? वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेत्री को टंच माल और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महिलाओं को सजावट की वस्तु कहा था। यही कांग्रेस का चरित्र और चेहरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+