एक्‍ट्रेस ऋचा चड्ढा ने बताया बॉलीवुड का 'गंदा' सच, करना पड़ता है ऐसा काम जिसे जानकर दंग रह जाएंगे आप

मुंबई। बॉलीवुड में शोषण के मुद्दे पर एक्‍ट्रेस ऋचा चड्ढा ने बड़ी बात कही है। फिल्‍म 'मसान' और 'फुकरे' से इंडस्‍ट्री में कामयाबी पाने वाली ऋचा चड्ढा ने कहा कि बॉलीवुड में भी कई हार्वे वेनस्‍टेन हैं। आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि हार्वे वेनस्‍टेन को हॉलीवुड का मूवी मुगल कहा जाता है और उनपर करीब 24 मॉडल-एक्‍ट्रेसेज ने यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है। एक चैनल को दिए इंटरव्‍यू में ऋचा चड्ढा ने कहा कि बॉलीवुड में आउटसाइडर्स को ऐक्टर्स और क्रिकेटर्स के साथ डेट पर जाने की सलाह दी जाती है और कहा जाता है कि इससे करियर को उड़ान देने में मदद मिलेगी। रिचा ने बताया कि उन्हें भी करियर के शुरुआती दिनों में ऐसी ही सलाह दी गई थी लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया था।

पीआर कंपनी के एक शख्‍स ने दी थी सलाह

पीआर कंपनी के एक शख्‍स ने दी थी सलाह

ऋचा चड्ढा ने कहा कि 'जब मैं इंडस्ट्री में आई तो एक पीआर के आदमी ने मुझसे कहा कि फलां ऐक्टर को मेसेज भेजिए और इसके साथ डेट पर जाइए। जब मैंने कहा कि वह तो शादी-शुदा हैं तो उस आदमी ने एक क्रिकेटर को मेसेज भेजने की बात कही। उसने आगे कहा कि इससे मेरे करियर और पब्लिक इमेज को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।'

सौदेबाजी की तरह किसी को डेट नहीं कर सकती

सौदेबाजी की तरह किसी को डेट नहीं कर सकती

आगे कहती हैं कि मैं सौदेबाजी की तरह किसी को डेट नहीं कर सकती हूं। शायद यह कारण है कि इंडस्ट्री में मेरे बहुत कम दोस्त हैं। ऋचा के मुताबिक, जब मैं 'गैग्स ऑफ वासेपुर' कर रही थी तब मेरे पास मैनेजर और स्टाइलिस्ट नहीं थे। मैं पार्टी में जाने से पहले जुहू के एक मॉल में जाकर कपड़े खरीदती थी और वहीं से मेकअप कराकर पार्टी में जाती थी।

सबक तभी मिलेगी जब ऐसे लोगों को बेनकाब किया जाएगा

सबक तभी मिलेगी जब ऐसे लोगों को बेनकाब किया जाएगा

ऋचा ने बताया कि कैसे नए और संघर्ष करने वाले कलाकारों को लगातार इस प्रकार के उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यौन उत्पीड़न करने वालों के नाम खुल कर लेने और उन्हें शर्म महसूस कराने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग तब तक नहीं आदतों से बाज आएंगे, जब तक उन्हें बेनकाब नहीं किया जाएगा। यही उनके साथ होना चाहिए। हमें इस प्रकार का माहौल बनाना होगा, जहां लोग बिना किसी शर्म और झिझक के बगैर आकर इस बारे में बात करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+