उरी हमले पर बोले अमिताभ- बिना किसी उकसावे के मारे जा रहे हैं हमारे जवान
मुंबई। जम्मू कश्मीर स्थित उरी में भारतीय सेना के कैंप पर 18 सितंबर की सुबह हुए हमले बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने टिप्प्णी की है।

एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यह दुखद समाचार है। बिना किसी उकसावे के हमारे जवान अपनी जिंदगी खो रहे हैं।
अमिताभ ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के उरी स्थित भारतीय सेना के बेस कैंप में हुए आतंकी हमले में 17 जवान शहीद हो गए जबकि करीब 20 घायल हैं।












Click it and Unblock the Notifications