मोदी जी की गोदी में बैठने के अलावा हमारे पास कोई चारा नहीं: ओम पुरी
नई दिल्ली। मशहूर अभिनेता ओमपुरी ने पीएम मोदी को लेकर बड़ा अजीब सा बयान दिया है जिस पर विवाद पैदा हो सकता है, हालांकि उन्होंने मोदी की तारीफ की लेकिन उनके अभिनय की तरह उनकी तारीफ का तरीका भी काफी अलग था।
बीजेपी की मिस्ट्री गर्ल ने बिगाड़ा सिब्बल का गेम, राज्यसभा की लड़ाई चोखी
इन दिनों ओमपुरी अपनी आने वाली फिल्म 'प्रोजेक्ट मराठवाड़ा' का प्रमोशन कर रहे हैं जो कि 3 जून को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म सूखे के कारण सुसाइड कर रहे किसानों की कहानी पर बनी है।
नसीरुद्दीन ने किया मोदी सरकार का समर्थन लेकिन भड़क गये अनुपम खेर पर
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस फिल्म को देखने के लिए उन्होंने पीएम मोदी से अपील की और इसी दौरान जब उनसे मोदी के कामकाज के बारे में प्रतिक्रिया देने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास मोदी जी की गोद में बैठने के अलावा कोई और चारा ही नहीं है, बाकी सारी गोदियां हमने देख ही ली हैं।
सोनिया गांधी ने अपने बेटे राहुल गांधी को पीएम बनाने के लिए प्रणव मुखर्जी जैसे काबिल और दिग्गज नेता को प्रेसीडेंट बना दिया और पूरे 10 सालों तक मनमोहन सिंह को अपनी कठपुतली बनाकर रखा जो आई टू आई कान्टेक्ट करके बात ही नहीं कर सकते हैं।
राहुल गांधी कैसे बोलते हैं क्या करते हैं समझ के परे हैं ऐसे में उन्हें कैसे पीएम बनाया जा सकता है ऐसे में हम क्या कर सकते हैं इसलिए मोदी की ही गोदी अच्छी है।













Click it and Unblock the Notifications